Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्रियंका बोलीं- सरकार के दूतों को दे दिया संदेश
    Top Story

    प्रियंका बोलीं- सरकार के दूतों को दे दिया संदेश

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 20, 2019Updated:July 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सोनभद्र: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हुए भूमि विवाद में मारे गए लोगों के परिवारवालों से मुलाकात करने जा रही थीं। इस दौरान उन्हें पुलिस ने बीच रास्ते में रोक लिया। प्रियंका के रुकने की व्यवस्था चुनार गेस्टहाउस में की गई है। हालांकि, प्रियंका गांधी सोनभद्र में पीड़ित आदिवासी परिवारों से मिलने की मांग पर अड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा है कि एक आदिवासी के लिए उसकी जमीन ही उसका जीवन होती है। वहां पर न सिर्फ लोगों की जमीन छीनी गई बल्कि 10 लोगों का कत्ल किया गया। प्रियंका ने यह भी कहा कि पीड़ित परिवारों से मिलना एक नेता का धर्म है, ऐसे में मैं उन लोगों से मुलाकात किए बिना नहीं जाऊंगी। उधर, प्रियंका गांधी के साथ कई पार्टी कार्यकर्ता गेस्टहाउस के बाहर धरने पर बैठे हैं।

    मीरजापुर में प्रियंका गांधी ने कहा, ‘एक आदिवासी के लिए उसकी जमीन ही उसका जीवन होती है। न सिर्फ जमीन छीनी गई बल्कि 10 लोगों का कत्ल भी किया गया। वहां एक नरसंहार हुआ। मैं उन पीड़ित परिवारों से मिलने आई, यह कोई अपराध तो नहीं है। पीड़ित परिवारों से मिलना एक नेता का धर्म है। मैंने किसी भी प्रकार का कोई अपराध नहीं किया है।’

    प्रियंका गांधी ने देर रात ट्वीट किया, ‘उत्तर प्रदेश सरकार ने एडीजी वाराणसी बृज भूषण, वाराणसी कमिश्नर दीपक अग्रवाल, कमिश्नर मीरजापुर, डीआईजी मीरजापुर को मुझे यह कहने के लिए भेजा है कि मैं यहां से पीड़ित परिवारों से मिले बगैर चली जाऊं। सब एक घंटे से मेरे साथ बैठे हैं। न मुझे हिरासत में रखने का कोई आधार दिया है, न कागजात दिए।’ अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘मैंने इनसे बताया कि मेरे वकीलों के मुताबिक मेरी गिरफ्तारी हर तरह से गैर-कानूनी है। मुझे इन्होंने सरकार का संदेशा दिया है कि मैं पीड़ित परिवारवालों से नहीं मिल सकती।’

    Priyanka's bid- The message given to the messengers of the government
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुणे : सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की हुई मौत
    Next Article रक्षा मंत्री श्रीनगर पहुंचे, कारगिल युद्ध स्मारक पर शहीदों को देंगे श्रद्धाजंलि
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

      May 18, 2025

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version