Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सुषमा स्वराज पंचतत्व में विलीन
    Top Story

    सुषमा स्वराज पंचतत्व में विलीन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 8, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। प्रखर वक्ता और हरदिल अजीज नेता रहीं सुषमा स्वराज बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गयीं। नम आंखों के साथ हजारों लोगों ने अपनी प्रिय नेता को आखिरी विदाई दी। दिल्ली स्थित लोधी रोड शवदाह केंद्र पर तमाम हस्तियों की मौजूदगी में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार की रस्मों को उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने पूरा किया। सुषमा को आखिरी विदाई देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, लालकृष्ण आडवाणी, मोदी कैबिनेट के तमाम अन्य सदस्यों समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं।
    भावुक हुए पीएम मोदी और आडवाणी
    पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के लिए हर एक के दिल में खास सम्मान था। इस वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ-साथ सुषमा के विरोधी भी उनके जाने पर भावुक हो गये। पीएम मोदी सुषमा के अंतिम दर्शन के लिए उनके जंतर मंतर के पास स्थित घर पर गये थे। इस मौके पर पीएम मोदी ने सुषमा के पति स्वराज कौशल और उनकी बेटी बांसुरी स्वराज से भी मुलाकत की और दोनों को ढांढ़स बंधाया। सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल से बात करते वक्त पीएम मोदी भावुक नजर आये। आडवाणी की बेटी प्रतिभा तो फूट-फूट कर रोने लगीं। राष्टÑपति रामनाथ कोविंद भी वहां दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव भी सुषमा को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हो गये। सुषमा स्वराज को याद करते हुए बिहार के शिवहर से लोकसभा सांसद रमा देवी भी भावुक हो गयीं। उन्होंने कहा कि उनका प्रेम और प्यार हमेशा मेरे साथ था। जब तक मेरी सांस चलेगी, मैं उनसे जुड़ी रहूंगी। सऊदी अरब में फंसी जैनब बी को भी सुरक्षित वतन वापस लाने में सुषमा स्वराज ने काफी मदद की थी। रोते हुए उन्होंने कहा, मैडम ने बहुत हेल्प की। मुझे नींद नहीं आयी… बहुत मदद की थी सऊदी से मैं जब आयी तो मैडन ने। उन्हें जन्नत मिले। सुषमा स्वराज के शव के पास बैठकर एमडीएच के मालिक महाशय धर्मपाल खूब रोये।
    भाजपा मुख्यालय रखा पार्थिव शरीर
    मंगलवार रात को अचानक निधन के बाद सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को रात में ही एम्स से जनपथ स्थित उनके आवास धवन दीप बिल्डिंग ले जाया गया। इस दौरान एम्स और उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा। बुधवार दोपहर को उनके पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय ले जाया गया, जहां हस्तियों के साथ-साथ हजारों आम लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किये। इस दौरान वहां ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, दीदी तेरा नाम रहेगा’ के नारों से आसमान गूंज गया।
    सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने वालों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कैबिनेट के तमाम सहयोगी, लाल कृष्ण आडवाणी समेत भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, बसपा प्रमुख मायावती, सपा नेता मुलायम सिंह यादव, राम गोपाल यादव और भाजपा शासित राज्यों के कई मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल रहे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा भी शामिल रहे।

    मुख्यमंत्री रघुवर हुए भावुक, बोले दीदी, आप बहुत याद आयेंगी
    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुन कर भावुक हो गये। सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनते ही उनकी आंखें भीग गयीं, उनका गला भर गया। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व विदेश मंत्री, बहन सुषमा स्वराज के निधन की खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित किया। उनकी कमी हमें सदैव महसूस होगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। सीएम ने लिखा, दीदी… आप बहुत याद आयेंगी।

    Sushma Swaraj merges in Panchatattva
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article56 इंच के सीने से झारखंड में 65 पार
    Next Article डेविस कप: पाकिस्तान नहीं जाएगी टेनिस टीम?
    azad sipahi desk

      Related Posts

      दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

      June 23, 2026

      शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य

      June 23, 2026

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के लिए समर्पित था : कोचे मुंडा

      June 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान
      • शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य
      • प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
      • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया उन्हें नमन
      • गूगल प्ले स्टोर पर टेलीग्राम बहाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version