Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»धनबाद पुलिस का कोलकाता में छापा, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Top Story

    धनबाद पुलिस का कोलकाता में छापा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 21, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। धनबाद के एक युवक की हथियार के साथ तस्वीर और दूसरे का वीडियो आजाद सिपाही में सामने आने के बाद मंगलवार को धनबाद पुलिस हरकत में आ गयी। 10 घंटे के अंदर पुलिस ने इस मामले से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को इसी मामले में चौथे की तलाश है। मंगलवार को ही धनबाद के घटनाक्रम का खुलासा आजाद सिपाही ने किया था। इस खबर के बाद रांची के पुलिस मुख्यालय के अधिकारी और धनबाद पुलिस की टीम सक्रिय हो गयी। डीआइजी प्रभात कुमार और एसपी कौशल किशोर की अगुवाई में पूरे मामले की जांच हुई। एसपी का कहना है कि एक आरोपी की गिरफ्तारी, जिसका नाम आजाद है, कोलकाता से हुई है। देर रात तक धनबाद पुलिस उसे लेकर आ जायेगी। उससे पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। हथियार लहरानेवाले युवक का नाम आजाद ही है। दूसरा आरोपी लड्डन धनबाद को भी पकड़ लिया गया है। इसे जोड़ापोखर से पकड़ा गया। पुलिस ने वीडियो मैनेजर साहिल को भी हिरासत में ले लिया है। इस मामले में वीडियो बनानेवाले सलमान की तलाश पुलिस को है।
    अब तक पुलिस को क्या मिला
    एसपी ने बताया कि अ‍ॅडियो सही है। हथियार भी सही है और हथियार रखनेवाला युवक गिरफ्तार हो चुका है। उससे पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। एसपी ने कहा कि इन अरोपियों का आपराधिक रिकार्ड अब तक पुलिस को नहीं मिला है। आजाद से पूछताछ के बाद ही यह पता चल सकेगा कि हथियार कहां से आये और वीडियो क्यों बनाया गया। पकड़े गये लड्डन ने पुलिस को कहा है कि उसे इस मामले में पूरी जानकारी नहीं है। एसपी ने कहा कि पुलिस के पास पूरा वीडियो है। उसमें जो चेहरे दिख रहे हैं, उन सबों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सलमान की भी तलाश चल रही है।
    डीआइजी ने कहा- डीआइजी प्रभात कुमार ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच चल रही है। पकड़े गये युवकों के संबंध में पूरी जानकारी ली जा रही है। यह घटना दो परिवारों के बीच विवाद की परिणति भी हो सकती है।

    दुबई से आजाद सिपाही को बाबर का फोन आया, कहा-निर्दोष है परिवार
    दुबई में सेल्स मैनेजर का काम करनेवाले बाबर अली ने आजाद सिपाही संवाददाता को फोन कर कहा कि उनका परिवार निर्दोष है। जबरन कुछ लड़कों को इस मामले में फंसाया जा रहा है। कहा कि पुलिस जांच कर रही है। सब कुछ जांच में साफ हो जायेगा। उन्होंने अनुरोध किया कि बेवजह पुलिस उनके परिवार को बदनाम न करे।
    कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं: वाजिद अली
    धनबाद के रहनेवाले वाजिद अली ने कहा कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। वाजिद साहेब अली का भाई है। वाजिद ने कहा कि बेवजह उन्हें इस मामले में घसीटा जा रहा है।
    क्या सूचना थी पुलिस को
    धनबाद पुलिस को यह सूचना थी कि कम उम्र के कुछ लड़के हथियार तस्करी और दूसरे आपराधिक मामलों में लिप्त हैं। इसी सूचना पर पूरी कार्रवाई की गयी है। पकड़े गये युवकों के खिलाफ अब तक कोई अपराधिक रिकार्ड पुलिस को नहीं मिला है। अवैध हथियार के साथ वीडियो और तस्वीर जरूर पुलिस के हाथ लगे हैं। डीएसपी प्रमोद केसरी इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुके हैं।

    Dhanbad police raids in Kolkata three accused arrested
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड कांग्रेस में एक अनार सौ बीमार
    Next Article अमित शाह और स्मृति से मिले CM रघुवर दास
    azad sipahi desk

      Related Posts

      केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

      July 28, 2025

      पहाड़ी मंदिर सहित रांची के सभी शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

      July 28, 2025

      परिजनों ने शव के साथ थाने के समक्ष किया प्रदर्शन

      July 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋषभ पंत ओवल टेस्ट से बाहर, जगदीशन को मिला मौका
      • यूएफा विमेंस यूरो 2025: इंग्लैंड ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर खिताब जीता
      • उज्जैन में आज निकलेगी भगवान महाकाल की श्रावण मास की तीसरी सवारी
      • केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
      • अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version