Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हर राज्य में बने हज हाउस, मंत्रालय मदद को तैयारः नकवी
    Top Story

    हर राज्य में बने हज हाउस, मंत्रालय मदद को तैयारः नकवी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 2, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  हज यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अगली हज यात्रा की तैयारियां तत्परता से शुरू करने की जरूरत रेखांकित करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हर राज्य में हज हाउस बनाये जाने चाहिए, जिसके लिए हमारा मंत्रालय हर संभव मदद करने को तैयार है। नकवी ने कहा, ‘‘इस दिशा में हमने राज्य सरकारों को पत्र लिखा है।’’ उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मंत्रालय एवं हज कमिटी ऑफ इंडिया ने अगले हज के लिए तैयारियां इस बार काफी हद तक समय से पहले शुरू कर दी हैं ताकि हाजियों को उनकी यात्रा में किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो।

    नकवी ने रविवार को मुम्बई के लोकमान्य तिलक मार्ग पर महाराष्ट्र स्टेट हज कमिटी के पुनर्निर्मित दफ्तर का उद्घाटन किया। नकवी ने कहा कि हाजियों को बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराना सरकार और अन्य एजेंसियों की जिम्मेदारी है और हमारा मंत्रालय इस विषय पर युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हर राज्य में हज हाउस बनाये जाने चाहिए, जिसके लिए हमारा मंत्रालय हर संभव मदद करने को तैयार है। राज्य सरकारों को इस दिशा में हमने पत्र भी लिखा है। नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि पिछली बार की तरह इस बार की हज यात्रा भी सरल-सुगम रहे।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहली बार अल्पसंख्यक मंत्रालय ने हज से पहले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों का एक दल पिछले अगस्त में मक्का भेजा था। उच्च अधिकारियों का दल हज व्यवस्था की निगरानी और समन्यव हेतु फिर सउदी अरब जायेगा। नकवी ने कहा कि हज को बेहतर से बेहतर बनाने और हाजियों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत मुहैया कराने के सन्दर्भ में उन्होंने दिसंबर में भारत में सउदी अरब के राजदूत डॉ. साउद मुहम्मद अलसाती से भेंट की थी। इस दौरान उन्होंने डॉ. अलसाती से अगली हज यात्रा से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर सार्थक और व्यापक चर्चा की।

    नकवी ने कहा कि पिछली हज यात्रा में सउदी अरब सरकार ने हज को सुचारू रूप से संपन्न कराने में बड़ा ही महत्वपूर्ण सहयोग किया था। इसके अलावा नई दिल्ली में हज को लेकर समीक्षा बैठक दो माह पूर्व की जा चुकी है जिसमे हज के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पिछले हज के दौरान के अनुभवों की समीक्षा कर अगले हज को सुविधाजनक बनाने के लिए तैयारियों पर चर्चा की गई जिसमे हाजियों के लिए बेहतर आवास और बेहतर यातायात शामिल हैं।

    अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि हमने अगले हज के लिए देशभर से आये विभिन्न सुझावों के आधार पर सउदी अरब सरकार एवं हज से जुड़ी भारत की एजेंसियों से बातचित शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नागर एवं विमानन मंत्रालय के अधिकारियों से भी कहा गया है कि हज यात्रियों को आधुनिक सुविधा वाले जहाज उपलब्ध कराए जाने चाहिए। हज 2017 की घोषणा हो गई है और 2 जनवरी से इसके लिए आवेदन आरम्भ हो जायेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधर्म के आधार पर वोट की अपील भ्रष्ट आचरणः सुप्रीम कोर्ट
    Next Article अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

    June 30, 2025

    शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं

    June 30, 2025

    जनजातीय समाज ने हूल के जरिए उठाई थी आवाज : सुशील

    June 30, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
    • हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
    • शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं
    • राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम
    • जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version