Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»काम किया है काम करेंगे : CM
    Top Story

    काम किया है काम करेंगे : CM

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 20, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका/मिहिजाम/बांदो/नाला/ कुंडहित/मसलिया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुुरुवार को जोहार जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की। इसके तहत उन्होंने संथाल परगना के मिहिजाम, बांदो, नाला, कुंडहित और मसलिया में जनसभाओं को संबोधित किया। सीएम अगले चार दिन तक संथाल परगना में ही रहेंगे।
    जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड नामधारी पार्टियां संथाल की भोली-भाली जनता को सिर्फ वोटबैंक समझती हैं। हमारी सरकार ने संथाल के सर्वांगीण विकास के लिए काम किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस से आपको जानने का हक है कि क्यों संथाल परगना का विकास नहीं हुआ। इनके पास इस सवाल का जवाब नहीं है, क्योंकि ये अफवाह और दुष्प्रचार की राजनीति करते हैं। लेकिन अब यह नहीं चलेगा। झूठ और फरेबी वादों के दिन चले गये। अब संथाल की जनता को काम करने वाली सरकार चाहिए, भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहिए। 14 साल तक झामुमो, राजद, कांग्रेस जोड़-तोड़ की राजनीति करती रही। इनका मकसद सिर्फ सत्ता पाना था। अपनी अर्थपेटी भरकर इन्होंने राज्य की जनता को धोखा देने का काम किया है। इस बार आपको इन्हें राजनीति से बाहर निकालना है।
    पांच साल का हिसाब देने आया हूं
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से विकास की बाट जोह रही झारखंड की जनता तक पिछले पांच साल में विकास की किरण पहुंचाने का प्रयास हुआ है। हम यह नहीं कहते कि हमने चीजों को पूरी तरह बदल दिया, लेकिन विकास कार्यों की शुरुआत की है। हमें अभी काफी आगे जाना है। पिछले पांच साल के विकास कार्यों को लेकर मैं आपके बीच आया हूं। हमने काम किया है और आगे भी करते रहेंगे।
    आपके आशीर्वाद से फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार
    तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे आशा है कि अगले पांच वर्षों के लिए आपका आशीर्वाद मिलेगा और झारखंड को एक मजबूत सरकार मिलेगी। हमारी सरकार मिहिजाम समेत पूरे संथालपरगना के विकास के लिए कृतसंकल्पित है। संथाल परगना में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सालों तक राज किया, लेकिन संथाल पिछड़ता ही चला गया। सोरेन परिवार ने संथाल के विकास को रोके रखा। इस बार संथाल परगना को कांग्रेस और झामुमो मुक्त बनाना है।
    झारखंड का बालू भी झामुमो ने लूट लिया
    सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने बालू का अधिकार ग्राम पंचायतों को दिया, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने बालू का ठेका मुंबई के एक ठेकेदार को दे दिया था। राज्य के संसाधनों पर पहला हक झारखंडवासियों का है, न कि बाहर के किसी व्यक्ति का।
    सरकार ने हमेशा जनता से संवाद को प्राथमिकता दी है
    नाला विधानसभा के खैरा में मुख्यमंत्री ने जनता के साथ चाय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने शुरुआत से ही जनता से संवाद को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। हमने योजनाएं और बजट भी जनता से पूछकर ही बनाये हैं, ताकि उनकी जरूरतों के अनुसार ही कार्य किये जायें। उन्होंने कहा, भाजपा विकास की पक्षधर है। उन्होंने संथाल के विकास के लिए किये गये काम गिनाये और कहा कि झूठ, फरेब, वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति भारतीय जनता पार्टी नहीं करती। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहां सामान्य कार्यकर्ता शिखर पर पहुंच सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके सबसे अच्छे उदाहरण हैं। दुमका के सांसद सुनील सोरेन भी संघर्ष करते हुए सांसद बने हैं। सीएम ने आदिवासी युवाओं को नशापान से दूर रहने और आने वाली पीढ़ी के लिए उदाहरण बन उन्हें बेहतर जिंदगी देने का प्रयास करने की अपील की।

    Have worked will work: CM
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में नक्सलियों की “2.89 करोड़ की संपत्ति इडी ने की कुर्क
    Next Article हक और अधिकार के लिए जागरूक हों आदिवासी: हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version