Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अलग राजनीति के रास्ते से अपना विस्तार कर रहा आजसू
    Top Story

    अलग राजनीति के रास्ते से अपना विस्तार कर रहा आजसू

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 22, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झामुमो को रक्षात्मक रुख अपनाने पर कर दिया है मजबूर

    15 नवंबर, 2000 से पहले आॅल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) को महज झारखंड आंदोलन का छात्र-युवा संगठन माना जाता था, लेकिन दो दशक में ही इस संगठन ने न केवल खुद को राजनीति का मजबूत खिलाड़ी साबित कर दिया है, बल्कि 17वीं लोकसभा में अपनी मौजूदगी भी दर्ज करा दी है। वर्ष 1986 में जमशेदपुर में स्थापित इस संगठन की नींव असम के छात्र संगठन आॅल असम गण परिषद (अगप) की तर्ज पर डाली गयी थी, हालांकि उस समय किसी ने इस बात की कल्पना नहीं की थी कि आजसू कभी झारखंड की राजनीति में एक बड़ा हस्ताक्षर साबित होगा।
    लेकिन तमाम उतार-चढ़ावों और राजनीतिक झंझावातों को झेलते हुए आजसू ने दो दशक के भीतर ही झारखंड की राजनीति के पटल पर एक नयी इबारत लिखने में सफलता हासिल कर ली है।
    आक्रामक राजनीति है सक्सेस मंत्र
    यदि आजसू की राजनीति की समग्र समीक्षा की जाये, तो यह बात आसानी से कही जा सकती है कि सुदेश महतो के नेतृत्व में आजसू ने हमेशा आक्रामक राजनीति को तरजीह दी है। पिछले 19 साल में अधिकांश समय सरकार का हिस्सा रहने के बावजूद आजसू ने जनता से जुड़े मुद्दों से खुद को कभी अलग नहीं रखा। पार्टी ने जन मुद्दों के प्रति हमेशा प्रतिबद्धता रखी और सीधे जनता के बीच जाने का माद्दा दिखाया, जो झारखंड की राजनीति के लिए नयी चीज थी। झामुमो के संस्थापकों, खास कर शिबू सोरेन ने जिस तरह सूदखोरों और महाजनों के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा किया था, लगभग उसी तर्ज पर आजसू नेतृत्व ने झारखंड के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग मुद्दों को लेकर संघर्ष किया। यह संघर्ष इतना प्रभावी हुआ कि आज आजसू के कार्यक्रमों में 40-50 हजार महिलाओं की भागीदारी आम हो गयी है।
    क्षेत्रीय दलों की नकारात्मक छवि को तोड़ा
    झारखंड की राजनीति में क्षेत्रीय दलों की छवि बहुत अच्छी नहीं रही है। चाहे झारखंड पार्टी हो या झामुमो या कोई और दल, ये कभी भी अकेले चुनावी मैदान में सफल नहीं हो सके। इन दलों ने हमेशा नकारात्मक मुद्दों को ही तरजीह दी और अपनी राजनीति को चमकाने का उद्देश्य पूरा करने में लगे रहे। इसके विपरीत आजसू ने हमेशा सकारात्मक मुद्दों पर ही राजनीति की। तात्कालिक चुनावी लाभ की बजाय इसने दूरगामी असर का आकलन किया, अपनी ताकत को संगठित किया और फिर एकजुट होकर संघर्ष किया। आजसू को इसका लाभ उसे बाद में मिला।
    चुनावी जीत-हार को हावी नहीं होने दिया
    आजसू की राजनीतिक कामयाबी का एक बड़ा कारण यह रहा कि उसने चुनावी जीत-हार को कभी पार्टी के मनोबल पर हावी नहीं होने दिया। यह आजसू में ही संभव हुआ कि अपने अध्यक्ष की लगातार चुनावी हार ने भी पार्टी को बिखरने नहीं दिया। अपने गृह क्षेत्र सिल्ली से लगातार दो बार विधानसभा का चुनाव हारने के बावजूद सुदेश महतो ने पार्टी के साथ-साथ अपना हौसला भी बनाये रखा। लोहरदगा में कांग्रेस से हारने के बावजूद आजसू पर निराशा हावी नहीं हो सकी।
    आज की चुनावी राजनीति में जहां चुनावी हार बड़े-बड़े राजनीतिक दिग्गजों को हताशा के गर्त में धकेल देती है और सफलता उनके सिर चढ़ कर बोलने लगती है, आजसू ने दोनों ही परिस्थितियों में संयम बनाये रखा। यह अलग किस्म की राजनीति है।
    सहयोगी होने का भरोसा कायम रखा
    आजसू की राजनीति में भरोसे का अहम रोल है। पार्टी ने कभी अपने सहयोगियों का हाथ नहीं छोड़ा और न कभी इसकी कोशिश ही की। लोकसभा चुनाव में आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने भाजपा की जीत के लिए जिस तरह पूरी पार्टी को लगातार सक्रिय रखा, वह आज की राजनीति में कम ही देखने को मिलता है। आजसू केवल गिरिडीह में लड़ रहा था, लेकिन पार्टी पूरे राज्य में सक्रिय थी। इसलिए भाजपा की कामयाबी में आजसू की बड़ी भूमिका को भी नकारा नहीं जा सकता है।
    लगातार जारी रहा विस्तार का दौर
    आजसू की एक खासियत यह भी रही कि उसने अपने विस्तार के दौर को कभी थमने नहीं दिया। पार्टी ने हमेशा खुद को जनता से जोड़े रखा। चाहे सिल्ली हो या रामगढ़, गोमिया हो या डुमरी, लोहरदगा हो या गिरिडीह, संथाल हो या कोल्हान, आजसू के लोग लगे रहे, जूझते रहे। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पार्टी कार्यकर्ता निराश नहीं हुए। जनसंपर्कों और अपने व्यवहार से उन्होंने इलाके में अपनी मौजूदगी बनाये रखी। इससे पार्टी के जनाधार में विस्तार होता रहा। इस विस्तार ने ही झामुमो की आक्रामकता को लगभग खत्म कर दिया है।
    क्या है विधानसभा चुनाव की रणनीति
    आजसू इस बार पूरी मजबूती से विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। उसका भाजपा के साथ तालमेल होना निश्चित है। इसके साथ ही यह भी तय है कि आजसू कम से कम 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा। हालांकि पार्टी ने 20 सीटों पर लड़ने की तैयारी की है। अब देखना यह है कि भाजपा के 65 प्लस के लक्ष्य को हासिल करने में आजसू के विस्तार का कितना योगदान होता है।

    AJSU is expanding its path through separate politics
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसऊदी तेल ठिकानों पर हमले के बाद सेना तैनात करेगा अमेरिका
    Next Article खनिज संपदा से भरा झारखंड फिर भी लोग भूखे: हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version