Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»धर्म-पर्व»पितृपक्ष मेला में  गया और आसपास के इलाके में  आ जाती है आर्थिक समृद्धि
    धर्म-पर्व

    पितृपक्ष मेला में  गया और आसपास के इलाके में  आ जाती है आर्थिक समृद्धि

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 22, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     गया । पूरे विश्व में इन दिनों आर्थिक मंदी को लेकर हर क्षेत्र में चर्चा हो रही है मगर  पितृपक्ष मेले के करण  गयाजी में पिछले दस दिनों के अंदर कई करोड़ रुपए का कारोबार हो चुका है। अनुमान है कि पितृपक्ष मेला की समाप्ति तक करीब एक अरब रुपए का ट्रांजेक्शन (लेन-देन) गयाजी में हो जाएगा।
    सनातन धर्मावलंबियों के विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में देश-विदेश‌ से लाखों की संख्या में तीर्थयात्री अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति की कामना लेकर गया श्राद्ध करने आते हैं। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक करीब तीन लाख के आसपास तीर्थयात्री गया श्राद्ध करने के लिए आ चुके हैं। पिंडदानी अपने सामर्थ्य के अनुसार गया श्राद्ध के निमित्त खर्च करते हैं।
    औसतन प्रति पिंडदानी का कम से कम पांच हजार रुपया गया श्राद्ध पर ख़र्च आता है। इनमें पंडा जी को सुफल को लेकर दी गई राशि शामिल नहीं है। गया श्राद्ध में पिंडदानी पंडा जी के समक्ष शैय्या दान करते हैं। शैय्या दान में दैनिक उपभोग के काम आने वाले खाना बनाने से लेकर खाने के लिए पीतल के बर्तन,सोने के लिए खटिया  -चौकी-पलंग सहित कंघी-तेल एवं अन्य सामग्री शामिल हैं।
     बर्तन के कारोबारी बबलु और कन्हाई की मानें तो विष्णुपद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में बर्तन कारोबारी औसतन प्रत्येक दिन पंद्रह से बीस लाख रुपए से अधिक का बर्तन बेच लेते हैं। बबलु के अनुसार राशि में बढ़ोतरी की हमेशा संभावना बनी रहती है।
     पितृपक्ष मेला में फूल-माला की मांग की पूर्ति गया और आसपास के इलाके से संभव नहीं है। ऐसे में कई कारोबारी हावड़ा से प्रतिदिन पांच से दस लाख रुपए से अधिक की  फूल-माला गया जी मंगाते हैं। शराबबंदी के कारण बोधगया और गया में स्थित होटल कारोबार प्रभावित हुआ है।
     बोधगया आने वाले विदेशी पर्यटक प्राय:  देर शाम के बाद उत्तर प्रदेश के शहरों की ओर निकल जाते हैं। ऐसे में पितृपक्ष मेला में सत्रह दिवसीय गयाजी श्राद्ध करने वालों के लिए गया और बोधगया में आवासन एक बड़ी समस्या हमेशा से रही है।पिंडदानी कई करोड़ रुपए होटलों में ठहरने के लिए खर्च  करते हैं।
    पिंडदानी गया श्राद्ध के लिए आवासन स्थल से भिन्न वेदियों और अन्य स्थानों पर आने-जाने के लिए वाहन-टेम्पो भाड़े पर लेते हैं। टैक्सी चालक अमित के अनुसार पितृपक्ष में  दो हजार से अधिक भाड़े पर चलने वाली कार एवं अन्य सवारी गाड़ियां   हैं।  गया के अतिरिक्त आसपास के इलाके से सवारियों को ढोने के लिए  सैंकड़ों की संख्या में टेम्पों गया जी में इन दिनों चल रहे हैं।
     गयापाल पंडा समाज के वरिष्ठ सदस्य महेश लाल गुपुत,शिव कुमार भैय्या, मणिलाल बारिक सहित कई पंडों  का कहना है कि सुफल में प्राप्त दक्षिणा पिंडदानी अपने सामर्थ्य के अनुसार दिया करते हैं,कोई जोर जबरदस्ती नहीं होती है।
    महेश लाल गुपुत ने बताया कि नेपाल नरेश गया श्राद्ध करने आए थे। नेपाल नरेश ने पंडा समाज के कई सदस्यों से कहा कि उनके पास सवा किलो जौ  है जो वे दक्षिणा में दान देने के लिए साथ लाए हैं। इसी से उन्होंने यहां गया श्राद्ध किया जिसके बाद  नेपाल नरेश ने गया श्राद्ध सवा किलो  जौ में संपन्न कराने वाले पंडा जी को पूरे नेपाल रियासत की यजमानी देने का आदेश दे दिया। दरअसल वह जौ सोने का था ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिलगिट बल्टिज्ञतान में बस दुर्घटना, 26 मरे, 12 घायल
    Next Article अलकायदा का खूंखार आतंकी कलीमुद्दीन गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      ‘मोदी बनाम एंटी मोदी’ है खूंटी लोकसभा क्षेत्र का चुनाव

      April 12, 2024

      सिंहभूम सीट पर दो महिलाओं के बीच चुनावी जंग

      April 11, 2024

      आदिवासी परंपरा की झलक सरहुल में दिखती है

      April 9, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में
      • धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
      • हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद
      • नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस
      • खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version