Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास : रघुवर दास
    Top Story

    अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास : रघुवर दास

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 25, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जनता जनार्दन को अपने पांच वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा देने के लिए निकली जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को अपार स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। यह अभूतपूर्व है। यह भीड़ दिखाती है कि वर्षों से विकास की बाट जोह रही जनता तक अब विकास की किरण पहुंचने लगी है। लोगों का सरकार पर विश्वास बढ़ा है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्ववाली सरकार के साथ कदम से कदम मिला कर राज्य सरकार काम कर रही है। इसी का नतीजा है कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंच रहा है। सीएम मंगलवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पथरोल में उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि पथरोल की माताओं-बहनों को धुएं और घुटन की जिंदगी से आजादी मिली, क्योंकि आपने डबल इंजन की सरकार बनायी। झारखंड देश का इकलौता राज्य है, जो उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस चूल्हा और पहले और दूसरे सिलेंडर की रिफिल मुफ्त दे रहा है। हर गरीब का सपना होता है कि उसका भी अपना घर हो। हमारी सरकार ने लक्ष्य तय किया है कि 2022 तक हर गरीब को घर देंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अबतक राज्य के लाखों गरीबों को घर मिल चुका है।
    आज झारखंड के घर-घर में शौचालय
    सीएम ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष बाद भी हमारी माताएं-बहनें शौच के लिए संध्या का इतंजार करती थीं। पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने उनकी चिंता की तो वह हैं पीएम नरेंद्र मोदी। आज झारखंड के घर-घर में शौचालय है। बेटियों को अच्छी शिक्षा मिले, उनके लालन-पालन अच्छी तरह से हो, इसलिए झारखंड में सुकन्या योजना चल रही है। बिटिया के जन्म से 18 वर्ष तक सरकार 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद दे रही है। कन्यादान योजना के तहत शादी पर अलग से 30 हजार रुपये दिये जाते हैं।
    गरीबी को खत्म करना है, तो बेटियों को पढ़ायें
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि संथाल परगना से अगर गरीबी, अशिक्षा को खत्म करना है, तो हमें बेटियों को पढ़ाना होगा। आगे बढ़ाना होगा। बेटी पढ़ेगी, तो दो घरों के संस्कार बदलने का काम करेगी। बेटा-बेटी में फर्क न करें। आपकी जरूरत के मुताबिक हमारी सरकार योजनाएं बनाती हैं। झारखंड में पेंशन की राशि पहले 600 रुपये थी। हमारी सरकार ने आपकी जरूरतों को समझा और यह राशि बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी गयी है। झारखंड के घर-घर में बिजली है। हर घर में शौचालय है। उन्होंने पूछा कि क्यों जेएमएम और कांग्रेस सभी घरों तक बिजली नहीं पहुंचा सकी। क्यों पानी की व्यवस्था नहीं हुई। क्यों शिक्षा व्यवस्था खराब हो गयी थी। क्योंकि इनकी नीयत अच्छी नहीं थी। अब एक बार फिर जेएमएम, कांग्रेस, जेवीएम और आरजेडी एक हो रहे हैं। ये फिर झारखंड को लूटने का प्लान बना रहे हैं। हमें ऐसा नहीं होने देना है। हमें इन्हें सबक सिखाना है।
    57 लाख किसानों को साहूकारों से मिली मुक्ति
    सीएम रघुवर दास ने कहा कि आज झारखंड के 57 लाख किसानों को साहूकारों के जाल से मुक्ति मिल गयी है। फसल से पहले उन्हें कृषि आशीर्वाद योजना और पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11 से 31 हजार रुपये मिल रहे हैं। इजरायल भेजकर उन्हें कृषि की उन्नत ट्रेनिंग दिलवायी जा रही है। महिलाओं के लिए एक रुपये में रजिस्ट्री योजना है। सखी मंडल के जरिये स्वरोजगार करने का अवसर है। बेटियों के लिए सुकन्या और कन्यादान योजना है। जम्मू कश्मीर को धारा 370 से आजादी मिली, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा को ये हजम नहीं हो रहा है। जेएमएम के नेता देश की अखंडता, एकता पर सवाल उठा रहे हैं।

    Development reaching the last person: Raghuvar Das
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमिताभ बच्चन को फाल्के पुरस्कार
    Next Article जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की सफलता के लिए जनता का आभार : संजय सेठ
    azad sipahi desk

      Related Posts

      जीएसटी घोटाला मामले के तीनों आरोपितों को 14 दिन की जेल, पीएमएलए कोर्ट का फैसला

      May 10, 2025

      आरपीएफ ने एक नाबालिग को रेस्क्यू किया

      May 10, 2025

      Auto Draft

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत और पाकिस्तान युद्ध रोकने पर सहमत
      • डोनाल्ड ट्रंप का दावा- भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार
      • मुख्यमंत्री ने पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की
      • अब हर आतंकी हमला ‘युद्ध’ माना जाएगा, भारत ने दी सख्त चेतावनी
      • जीएसटी घोटाला मामले के तीनों आरोपितों को 14 दिन की जेल, पीएमएलए कोर्ट का फैसला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version