आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। सांसद संजय सेठ ने जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के प्रथम चरण की सफलता पर संथाल परगना की जनता का आभार व्यक्त किया है। संजय सेठ इस यात्रा के संयोजक हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रति जनता ने जिस उत्साह और स्नेह का प्रदर्शन किया, वह अद्भुत था। सांसद इस यात्रा में एक बार भी मंच पर नजर नहीं आये, बल्कि पूरी टीम के साथ एक कार्यकर्ता की तरह व्यवस्था की कमान संभाले रहे और सफल बनाने में जुटे रहे। उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर, प्रदेश मीडिया संपर्क संयोजक सतीश सिन्हा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार और रांची महानगर युवा अध्यक्ष सूर्यप्रभात भी पूरी यात्रा में उपस्थित रहे और व्यवस्था में सहयोग करते रहे। प्रमंडल प्रभारी प्रदीप वर्मा भी यात्रा की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क में रहे। श्री सेठ ने कहा कि जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जगह-जगह आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री का जिस ढंग से स्वागत किया और विकास को सराहा, उससे रघुवर दास की लोकप्रियता की झलक मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम कर यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया। सीएम के कार्यक्रम से पार्टी को एक नयी ऊर्जा मिली है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

