Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»डबल इंजन की सरकार से डबल फायदा
    ताजा खबरें

    डबल इंजन की सरकार से डबल फायदा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 6, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सुनील कुमार/अजय सिन्हा
    लातेहार/मनिका। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार से राज्य को डबल फायदा हुआ है। झारखंड विकास के रास्ते पर तेजी से दौड़ रहा है। जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत शनिवार को मनिका, जोगनाटांड़, होटवाग, कारगिल पार्क और लातेहार जिला स्टेडियम में जन सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में हमारी सरकार ने काम किया है, आगे भी हम काम करेंगे। अपने संबोधन में उन्होंने झामुमो और कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों पर जम कर निशाना साधा।
    गिनायीं सरकार की उपलब्धियां
    सीएम ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है, जहां डबल गैस सिलेंडर बांट कर महिलाओं को सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मुसलमान, इसाई, सिख एवं हिंदू में कोई भेदभाव नहीं करती है। सभी संप्रदाय के लोगों का विकास किया है। आज गांव के लोगों को भी शहरी सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं। वर्ष 2022 तक हर घर तक पाइप लाइन से जलापूर्ति सुनिश्चित करायी जायेगी। किसानों को डबल लाभ मिल रहा है। किसानों को कम से कम 11 हजार रुपये खाद, बीज एवं कीटनाशक खरीदने के लिए सीधे खाते में दिये जा रहे हैं।
    सीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सोच महिला शक्ति को आगे बढ़ाने की है। इसलिए महिलाओं के विकास की कई योजनाएं चलायी जा रही हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेसियों ने किसानों को कर्जदार बनाने एवं देश को लूटने में ही 67 साल बिताये। जब 2014 में गरीब चाय बेचने वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना, तब किसानों को सम्मान मिलना शुरू हुआ और देश भर में बदलाव आया।
    हर तरफ दिख रहा है विकास
    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में उन्होंने गारू में बिजली पहुंचाने का वादा किया था। आज गारू के हर घर में बिजली जल रही है। साथ ही राज्य के 30 लाख घरों में बिजली पहुंचायी गयी। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक दो सौ से अधिक विद्युत सबस्टेशन बनकर तैयार हो जायेंगे। तब गांवों में महिलाएं भी टीवी सीरियलों का आनंद उठा पायेंगी। जिस कांग्रेस ने झारखंड के 30 लाख घरों को 67 साल से बिजली से वंचित रखा था, उन सभी घरों तक हमने पांच वर्ष में बिजली पहुंचा दी। सीएम ने कहा कि सिर्फ बिजली ही नहीं, आप संथाल, कोल्हान, पहाड़ पर बसे गांव जायें। हमने वहां तक आवागमन के साधन यथा सड़क उपलब्ध कराया है। गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत, महिलाओं के सम्मान केलिए इज्जत घर, उज्ज्वला योजना, सखी मंडल, किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, बच्चियों के लिए सुकन्या योजना, युवाओं के लिए कौशल विकास योजना लागू की है। यही काम अगर आदिवासियों, दलितों, शोषितों, वंचितों के नाम पर वोट की राजनीति करने वाली कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राजद और झारखंड नामधारी पार्टियां अपने शासन काल में करतीं, तो लातेहार समेत पूरे देश और झारखंड की स्थिति कुछ और होती।
    उग्रवाद पर प्रहार कर तोड़ दी उनकी कमर
    रघुवर दास ने कहा कि 2014 से पहले लातेहार समेत राज्य के अन्य जिलों में उग्रवाद की समस्या थी, यह लातेहार की जनता से बेहतर कौन जान सकता है। पिछले पांच साल में वर्तमान सरकार ने स्पष्ट नीति, निर्णय और जवानों ने मिल कर उग्रवाद पर प्रहार किया है। अब इस क्षेत्र में अमन और चैन है।। लोगों में सुरक्षा का भाव है। हमने काफी हद तक उग्रवाद की कमर तोड़ दी है।

    The evidence changed by former SP of Jamtara!
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसबूत बदल दिया जामताड़ा की पूर्व एसपी ने!
    Next Article नारी शक्ति का सभी करें सम्मान : रघुवर दास
    azad sipahi desk

      Related Posts

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025

      शिक्षा मंत्री के बयान पर बांग्लाभाषी समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version