Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लंच से पहले शतक जड़कर ब्रैडमैन के क्लब में शामिल हुए वार्नर
    Top Story

    लंच से पहले शतक जड़कर ब्रैडमैन के क्लब में शामिल हुए वार्नर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 3, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिडनी:  डेविड वार्नर टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरूआती दिन लंच से पहले शतक जड़ने वाले दुनिया के पांचवें और आस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज बन गये हैं। वह पिछले 87 साल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। वार्नर से पहले आस्ट्रेलिया की तरफ से डान ब्रैडमैन ने 1930 में यह कारनामा किया था जबकि विश्व क्रिकेट में उनसे पहले आखिरी बार 1976 में पाकिस्तान के माजिद खान ने यह उपलब्धि हासिल की थी। वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैप के पहले दिन लंच तक नाबाद 100 रन बनाये और बाद में 113 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कहा कि ब्रैडमैन जैसे दिग्गज बल्लेबाज के क्लब में शामिल होना सम्मान की बात है।

    वार्नर ने कहा, ‘‘खेल के दिग्गजों के साथ शामिल होना वास्तव में सम्मान है। उम्मीद है कि मैं अपनी इस फार्म को आगे भी जारी रखूंगा।’’ आस्ट्रेलया के विक्टर ट्रंपर ने सबसे पहले 1902 में मैनचेस्टर में 103 रन बनाकर लंच से पहले शतक जड़ने का कारनामा किया था। उनके बाद आस्ट्रेलिया के ही चार्ली मैकार्टनी ने 1926 में लीड्स में 112 रन बनाकर इस सूची में अपना नाम लिखवाया। ब्रैडमैन ने 1930 में लीड्स में लंच से पहले 105 रन बनाये थे और इस पारी में 334 रन का रिकार्ड बनाया था। इस सूची में चौथा नाम पाकिस्तान के माजिद खान का है जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1976 में कराची में 108 रन बनाये थे। वार्नर ने 78 गेंदों पर सैकड़ा पूरा करके सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे तेज शतक का नया रिकार्ड भी बनाया। इससे पहले का रिकार्ड भी वार्नर के नाम ही था। उन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ 82 गेंदों पर शतक पूरा किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमैनचेस्टर यूनाईटेड की लगातार छठी जीत
    Next Article मेरे पिता मेरे गुप्त प्रशंसक हैं: जारा लारसन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

    June 28, 2025

    संत अन्ना इंटर कॉलेज में पांच जुलाई से नए सत्र की होगी शुरुआत

    June 28, 2025

    झारखंड के उत्तरी-मध्यवर्ती जिलों में 29 को भारी बारिश की आशंका

    June 28, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
    • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
    • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
    • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
    • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version