Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सर हम डकैत नहीं हैं, पाकिटमार हैं
    Top Story

    सर हम डकैत नहीं हैं, पाकिटमार हैं

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 18, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। शहर में बैग टपाने और पॉकेट मारनेवाले गिरोह के तीन सदस्य कोतवाली पुलिस के कब्जे में हैं। तीनों बोकारो के चंदनकियारी थाना क्षेत्र के मोहान गांव के रहनेवाले हैं। तीनों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। कोतवाली थाना के इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल गुरुवार को तीनों से यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि शहर में कितने अपराधों को अंजाम दिया गया।
    कोतवाली पुलिस ने तीनों को गुरुवार को खादगढ़ा के पास से गिरफ्तार किया। उसमें से एक मेनहन साही, दूसरा आलम साही और तीसरा इस्लाम साही है। तीनों अपने को निर्दोष बता रहे थे। इस्लाम गिरोह का सरगना है। कहता है कि हमलोग अपराध नहीं करते। इंस्पेक्टर कहते हैं, क्या बोला-अपराध नहीं करते हो, वे किसी का नाम लेते हैं। इतने में इस्लाम बोलता है, सर..हम डकैत नहीं हैं। पाकिटमार हैं। बड़े अपराधी नहीं हैं। सबकुछ दो-चार पैसे के लिए करते हैं। बगल में बैठा आलम से जब पूछा गया कि तुमको हिस्सा कितना मिलता है, तो वो कहता है कि दो से तीन सौ रुपया सर। जैसा हाथ लगा, वैसा हिस्सा। तीसरा मेनहन साही इस धंधे में नया है। अभी ट्रेनिंग में है। वह कह रहा था, हम तो सीख रहे हैं सर, पहली बार रांची आये हैं।
    तीनों अपनी सफाई दे रहे थे और कोतवाली पुलिस की टीम चुपचाप सुन रही थी। एक घंटे तक तीनों अपने को निर्दोष साबित करने की भरसक कोशिश करते रहे। परंतु जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ शुरू की, तब शहर की कई पाकेटमारी की घटनाओं में इन तीनों ने अपनी संलिप्तता कबूली। आलम बता रहा था कि वह किस तरह से ऊपर की जेब में रखे नोट को निकाल लेता है। पाकेटमारी के अलावा इस गिरोह के लोग आॅटो में पीछे बैठते हैं और सामान टपा ले जाते हैं। लालपुर के रहनेवाली एक महिला रीता कुमारी को कोतवाली पुलिस ने बुलवाया। वह करीब 12 बजे दिन में कोतवाली पहुंची। अपराधियों को देखते ही, कहने लगी। हां सर इसमें से एक ने मेरा सामान गायब किया है, जिसमें सोने का झुमका, सोने की चेन और 10 हजार रुपये थे। रीता सिल्ली जा रही थीं और गाड़ी पकड़ने के लिए आॅटो में बैठी थीं। उसने इस्लाम की पहचान कर ली। पुलिस को बताया कि ये सभी आॅटो में बैठे थे। बहु बाजार जाना था। सुजाता चौक के पास ये उतर गये थे। आॅटो चालक ने उस दिन यात्री बन कर बैठे इन यात्रियों को टोका भी था, लेकिन काम का बहाना बनाकर उतर गये। जब वह कांटाटोली पहुंची, तो सामान गायब मिला। इस्लाम सब कुछ सुन रहा था। उसने तपाक से जवाब दिया कि मैडम झूठ मत बोलिये, आपके बच्चे हैं। हमको फंसाइये मत। हम इसमें शामिल नहीं थे। पूछताछ का यह सिलसिला चल ही रहा था कि इस बीच जींस और पीला शर्ट पहने एक व्यक्ति को पुलिसकर्मी वहां लेकर पहुंचे। पता चला यह मुंगेर का रहनेवाला है। कोतवाली पुलिस ने उसे गुरुवार को पकड़ा था। उसका नाम जहांगीर आलम है।
    इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल ने अन्य अपराधियों को दिखाकर जहांगीर से पूछा, इनको जानते हो, उसने कहा, ये सभी नौसिखये हैं, हमारे गिरोह के नहीं हैं। पुलिस अधिकारी ने पूछा कि जो जेवरात रांची से टपाये, उसका क्या किया। जवाब था खपा दिया। सवाल हुआ, कहां? बोला मुंगेर में अशोक सोनार को बेच दिया। पुलिस का दावा है कि इनकी गिरफ्तारी से कई घटनाओं का खुलासा होगा।

    Sir we are not robbers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसड़क हादसे में बाल-बाल बचे सांसद संजय सेठ
    Next Article झामुमो के हुए विधायक विकास मुंडा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पाकुड़ में सियारों ने ढाई माह की बच्ची को नोचकर खाया, दूसरी बच्ची गंभीर घायल

      May 9, 2026

      हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बस की छत पर बैठे चार बाराती झुलसे

      May 9, 2026

      सड़क हादसे में पांच की मौत, चार गंभीर

      May 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पश्चिम बंगाल में पहली भाजपा सरकार का गठन, शुभेंदु अधिकारी संग पांच मंत्रियों ने ली शपथ
      • इतिहास के पन्नों में 10 मईः जिन्होंने देश की खुफिया ताकत को दिया आकार
      • पाकुड़ में सियारों ने ढाई माह की बच्ची को नोचकर खाया, दूसरी बच्ची गंभीर घायल
      • हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बस की छत पर बैठे चार बाराती झुलसे
      • सड़क हादसे में पांच की मौत, चार गंभीर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version