Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अब संथाल में केवल विकास और विकास : रघुवर
    Top Story

    अब संथाल में केवल विकास और विकास : रघुवर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 20, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    भोगनाडीह/बरहेट/साहेबगंज। रघुवर सरकार ने संथाल के विकास के लिए एक बार फिर खजाना खोला। रविवार को सीएम रघुवर दास ने ने 250.12 करोड़ की 565 योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 74.11 करोड़ की 154 योजनाओं का उद्घाटन और 72067 लाभुकों के बीच 218.40करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण किया। इसके अलावा साहेबगंज में नर्सिंग कौशल कॉलेज के दो वर्षीय पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया।
    साहेबगंज के भोगनाडीह में आयोजित जनचौपाल को संबोधित करते हुए सीएम रघुवर दास ने कहा कि बरहेट में जिन गरीबों का पीएम आवास योजना के तहत आवास नहीं बना है, उनके लिए आकांक्षी जिला को प्राप्त राशि में से 10 करोड़ का आवंटन आवास निर्माण के लिए उपायुक्त कर दें। सरकार ने 250 अतरिक्त घर का आवंटन किया है, उसके तहत भी जरूरतमंदों को आवास दें। सखी मंडल की सदस्यों से पूरे जिले में सर्वे करा कर छूटे हुए शौचालय के निर्माण की प्रक्रिया पूरी करें। गरीबों को उनका हक मिलना चाहिए। वर्तमान सरकार शासन और जनता के बीच किसी तरह की दूरी नहीं रखना चाहती। वर्षों की इस खाई को हमें पाटना है।
    संथाल के विकास को दी है प्राथमिकता
    मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाल का विकास हमारी प्राथमिकता है। यहां के लोगों को बुनियादी सुविधाओं से दिलाना हमारा कर्तव्य है। इन कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए घर-घर बिजली, आवागमन के लिए सड़क का निर्माण किया गया। महिला सशक्तीकरण के कार्य हुए। लिट्टीपाड़ा में 217 करोड़ की पेयजल योजना पूरी होने वाली है। योजना का पूर्ण होने से बड़ी आबादी को उनके घर पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। राज्य सरकार 2022 तक राज्य के सभी घरों को पाइपलाइन के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने को कृतसंकल्पित है।
    कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी : विधायक अनंत ओझा, उपायुक्त राजीव रंजन समेत अन्य उपस्थित थे।
    बरहेट के किसान योजना का लाभ लें : मुख्यमंत्री
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बरहेट के मात्र सात हजार किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत निबंधन कराया है। बरहेट के किसानों के बीच भ्रामक प्रचार किया गया कि पैसे देकर सरकार आपकी जमीन ले लेगी, जबकि पांच वर्षों में सरकार ने किसी की जमीन नहीं ली। इस तरह का प्रचार करने वाले आपका विकास नहीं चाहते हैं। आप योजना का लाभ लें। आपके जैसे 26 लाख किसान योजना का लाभ लेकर पहली किस्त प्राप्त कर चुके हैं। 23 अक्टूबर को किसानों को दूसरा किस्त भी मिलेगी।
    लोग जगे और विकास आपका हक है
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जन चौपाल का मकसद आप सभी को योजनाओं की जानकारी देना और जागरूक करना है। आप अपने अधिकार के प्रति जागरूक बने। भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड का निर्माण हमें मिलकर करना है। सरकारी सेवक अगर भ्रष्टाचार करेंगे, तो उन्हें विरमित किया जायेगा। यहां शुरू हो रहे नर्सिंग कॉलेज में स्थानीय बच्चियों को रोजगार मिलेगा। इस तरह 11 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खोलना है, जहां बच्चियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार प्रदान करना है। संथाल परगना के सभी प्रखंड में कौशल विकास केंद्र खोलने की भी योजना है।

    Now only growth and development in Santhal: Raghuvar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य के 236 अफसरों की नौकरी पर लटकी तलवार
    Next Article आमिर, कंगना समेत मोदी के घर जुटे सितारे
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व मंत्री माधवलाल का अंतिम संस्कार, CM ने जताया शोक

      May 13, 2026

      टाटानगर स्टेशन यार्ड में तेंदुआ दिखने की चर्चा से हड़कंप, वन विभाग और रेलवे अलर्ट

      May 13, 2026

      अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पांच भट्ठियां ध्वस्त

      May 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री की अपील का गुजरात में असर: राज्यपाल अब बस और ट्रेन से करेंगे सफर, भूपेंद्र पटेल ने घटाया काफिला
      • नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की सदन में अनुपस्थिति पर आपत्ति जताई, स्पीकर से हस्तक्षेप का अनुरोध
      • डोनाल्ड ट्रंप आज पहुंचेंगे चीन, शी जिनपिंग से मुलाकात पर दुनिया की नजर
      • सोना-चांदी पर आयात शुल्क अब 15 फीसदी
      • राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व मंत्री माधवलाल का अंतिम संस्कार, CM ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version