Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कांग्रेस ने झारखंड के संसाधनों को लूटा : रघुवर
    Top Story

    कांग्रेस ने झारखंड के संसाधनों को लूटा : रघुवर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह/जमुआ। आजादी के बाद से 67 साल तक कांग्रेस के शासनकाल में किसान आत्महत्या करते रहे। कांग्रेस ने झारखंड की क्षेत्रीय पार्टी के साथ मिलकर राज्य को चारागाह बनाया। यहां के संसाधनों को लूटने का काम किया। ये लोग खुद अमीर बनते गये और गरीबों, दलितों, वंचितों, शोषितों को उनके हाल पर छोड़ दिया। उनके उत्थान की बात या पहल नहीं की। आपने 2014 में वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति को नकार कर एक गरीब व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाया। उसने आपकी पीड़ा को समझा और आप को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं से आपको आच्छादित किया। आज डबल इंजन की सरकार में रसोइ घर धुआं से मुक्त हुआ। डबल इंजन की सरकार में डबल सिलेंडर 40 लाख परिवारों को मुफ्त मिला। जो किसान 67 साल तक आत्महत्या करते रहे, उन्हें 2014 के बाद कृषि कार्य हेतु संसाधन जुटाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की पहल की गयी। यहां भी आप डबल इंजन की सरकार का फायदा देखें। केंद्र सरकार से किसानों को अलग लाभ मिल रहा है और राज्य सरकार से अलग। राज्य सरकार किसानों को डबल फायदा देने के लिए तीन हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है। राज्य के 26 लाख किसान अब तक योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। ये बातें रघुवर दास ने जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान रविवार को जनसभाओं में कही। सीएम की यात्रा गिरिडीह, हजारीबाग और कोडरमा के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी। खराब मौसम और भारी बारिश के कारण सीएम का हेलीकॉप्टर उड़ नहीं सका। इस कारण सीएम सड़क मार्ग से रांची चले गये।
    1500 किमी सड़क बनी घर-घर बिजली पहुंची
    रघुवर दास ने कहा कि सरकार पूरे झारखंड के विकास को कृत संकल्पित है। पांच साल के शासनकाल में गिरिडीह के अगर बात करें तो लोगों को आवागमन की सुविधा प्रदान करने के लिए 1500 किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ। बिजली से वंचित गांव-गांव और घर-घर को रोशन किया गया। पुल-पुलिया का निर्माण हुआ। यही नहीं शहरों की तरह गांव को भी शहरों की तरह रोशन करने के लिए स्ट्रीट लाइट लगाये जा रहे हैं। पेभर ब्लॉक की सड़क बन रही है। गांव में ही लोगों को पानी उपलब्ध कराने का कार्य हो रहा है । अब तक एक हजार गांव में पानी की व्यवस्था कर दी गयी है। 14वें वित्त आयोग की राशि से उक्त सभी कार्य सुनिश्चित किये जा रहे हैं। जल्द ही राज्य के 32 हजार गांवों को स्ट्रीट लाइट से रोशन किया जायेगा।

    Congress looted Jharkhand's resources: Raghuvar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभव्य पूजा पंडाल का अवार्ड बकरी बाजार को
    Next Article भारतीय सेना ने पीओके में घुस कर फिर मारा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version