Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अभियान के एएसपी गो तस्करों से वसूल रहे थे पैसा, हटाये जायेंगे
    Top Story

    अभियान के एएसपी गो तस्करों से वसूल रहे थे पैसा, हटाये जायेंगे

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। झारखंड में पदस्थापित सीमा सुरक्षा बल के उप समादेष्टा अजय पाल की परेशानी बढ़ गयी है। मवेशी लदी गाड़ियों को पकड़ने और उनसे पैसा लेकर छोड़ने के मामले में उनकी भूमिका पायी गयी और उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है। उनकी सेवा झारखंड सरकार बीएसएफ को वापस कर रही है। इस संबंध में झारखंड के गृह विभाग में पदस्थापित संयुक्त सचिव अनिल कुमार सिंह ने बीएसएफ के डीजी को पत्र भेज दिया है।
    क्या है मामला : झारखंड के कोडरमा जिला में एएसपी अभियान के पद पर बीएसएफ के कमांडेंट अजय पाल पदस्थापित हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने चंदवारा और तिलैया थाना क्षेत्र में मवेशी लदी गाड़ियों की चेकिंग के दौरान हस्तक्षेप कर गाड़ियों को छुड़वाया। इस आरोप की जांच हजारीबाग के डीआइजी पंकज कंबोज ने की। जांच में आरोप की पुष्टि भी हुई। इसके बाद उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है। इसके पहले भी उन पर कई आरोप लगे थे, जिसमें क्रशर मालिकों से पैसा वसूलने का मामला भी शामिल है।
    प्रतिनियुक्ति पर हैं अजय पाल: उप समादेष्टा प्रतिनियुक्ति पर झारखंड में पदस्थापित हैं। उग्रवादग्रस्त राज्य होने के कारण सीआरपीएफ और बीएसएफ के 18 अधिकारियों को यहां प्रतिनियुक्त किया गया है। अलग-अलग जिलों में एएसपी अभियान के पद पर पदस्थापित किया गया है। इनका काम संबंधित जिला में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान की अगुवाई करना है।
    कई एएसपी रहे हैं विवाद में : एएसपी अभियान के पद पर पदस्थापित कई अधिकारी पहले भी विवाद में रहे हैं। इसमें खूंटी, रांची, चाईबासा भी शामिल हैं। इन अधिकारियों पर आरोप था कि वे पैसे की वसूली करते थे और आम लोगों को हड़काते थे।

    डीआइजी अखिलेश जायेंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
    रांची। विशेष शाखा में डीआइजी के पद पर कार्यरत अखिलेश कुमार झा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। वे इडी में संयुक्त निदेशक प्रशासन के पद पर पदस्थापित होंगे। उन्होंने कुछ माह पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की इच्छा जाहिर की थी। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद उन्हें केंद्र में जाने की अनुमति मिल जायेगी।

    ASP Go campaigners were recovering money from smugglers will be removed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवेल डन मोंद्रिता, इसे अभियान बनाओ: मुख्य सचिव
    Next Article किसान किसी के समक्ष हाथ ना फैलायें: रघुवर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version