रांची। संथाल परगना के लोगों को जल्द ही नयी रेल लाइन की सौगात मिलेगी। जल्द ही जामताड़ा, फतेहपुर, नाला, कुंडी, मसलिया होते हुए दुमका तक 70 किमी रेल लाइन का निर्माण किया जायेगा। इसके साथ ही मिहिजाम में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस मामले को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल से टेलीफोन पर बातचीत की। पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री को इस पर सहमति देते हुए जल्द ही पहल करने का सकारात्मक आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के दौरे में उन्होंने स्वयं इसकी आवश्यकता महसूस की है। इस रेल लाइन के बन जाने से क्षेत्र का विकास होगा और जनता को काफी लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र के लोगों की दशकों पुरानी मांग पूरी हो सकेगी। लोगों का आवागमन आसान हो जायेगा। इसके साथ ही मिहिजाम में रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की गयी। इस ब्रिज के बन जाने के बाद मिहिजाम में लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
Previous Articleझारखंड के मंत्रियों के लिए ‘रेड अलर्ट’ है हरियाणा-महाराष्ट
Next Article झारखंड अपार संभावनाओं से भरा राज्य : CM
Related Posts
Add A Comment