Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»महागठबंधन की बात करनेवाले नेताओं को जमीनी हकीकत पता नहीं
    Top Story

    महागठबंधन की बात करनेवाले नेताओं को जमीनी हकीकत पता नहीं

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 30, 2019Updated:October 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड कांग्रेस में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय और प्रदेश अध्यक्ष रह चुके डॉ अजय कुमार के बीच हुए संघर्ष का असर अभी कम ही हुआ था कि एक बार फिर कांग्रेस के अंदर नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गयी है। इस बार सुबोधकांत सहाय ने दिल्ली के हाकिम और प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन को लेकर विपक्षी नेताओं से बात करनेवालों को झारखंड की जमीन हकीकत का पता नहीं है। उन्होंने पूछा है कि आखिर क्यों उनके नेतृत्व में कई प्रदेश स्तरीय नेता पार्टी छोड़ दूसरे दलों में जा रहे हैं। सुबोधकांत ने ये बातें अपने आवास पर मीडिया से कही। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से मांग की कि रांची विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार को उतारा जाये। हरियाणा और महाराष्ट्र में पार्टी की हार के बाद प्रदेश सगंठन में बदलाव की मांग करते हुए कहा है कि यह सोचने की बात है कि दिल्ली के हाकिम के नेतृत्व में पार्टी छोड़नेवाले नेता अपने आप को क्यों असुरक्षित महसूस कर रहे थे। आरपीएन सिंह पर सवाल खड़ा करते हुए सुबोधकांत ने कहा कि दिल्ली से आने वाले नेता महागठबंधन की बात कह कर वापस चले जाते है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मीडिया से इस बातचीत का पता चलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बातचीत करनेवाले नेता को जमीन की प्राथमिकता का पता नहीं है। महागठबंधन को लेकर उन्होंने बाबूलाल मरांडी और हेमंत सोरेन के मतभेद को दूर करने का काफी प्रयास किया था। सुबोधकांत ने कहा कि झारखंड कांग्रेस में अगर सुधार नहीं हुआ, तो परिणाम क्या होगा, सभी जानते हैं।

    Leaders talking about Grand Alliance do not know the ground reality: Subodh Kant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतमिलनाडु: बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत, अधिकारी ने दी जानकारी
    Next Article सीट शेयरिंग को लेकर आजसू नेतृत्व पर बढ़ा दबाव
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version