Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»स्थानीय निकाय कर्मियों को मिलेगा सातवां वेतनमान
    Top Story

    स्थानीय निकाय कर्मियों को मिलेगा सातवां वेतनमान

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 31, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में बुधवार को 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। मंत्रिपरिषद ने झारखंड राज्य शहरी स्थानीय निकाय के कर्मियों को सातवें वेतन पुनरीक्षण के लाभ की स्वीकृति दी है। शहरी स्थानीय निकाय कर्मियों को एक अप्रैल 2019 से अर्थिक लाभ प्राप्त होगा। जबकि वैचारिक लाभ एक जनवरी 2016 से मिलेगा। इससे राज्य सरकार को प्रतिवर्ष 12 करोड़ का अतिरिक्त भार का वहन करना होगा। करीब 2000 शहरी स्थानीय निकाय कर्मियों में सातवें वेतनमान का लाभ मिलेगा। इनमें नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत के कर्मी शामिल होंगे।

    आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि
    मंत्रिपरिषद ने समेकित बाल विकास परियोजना तहत कार्यरत आंगनबाड़ी सेविकाओं, लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं को राज्य योजना मद से अतिरिक्त मानदेय में वृद्धि की स्वीकृति दी है। इसके तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय में 500- 500 रुपये प्रतिमाह तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के वेतनमान में 250 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि को मंजूरी दी गयी है। इससे राज्य सरकार को 33 करोड़ 82 लाख रुपये का अतिरिक्त वार्षिक व्यय का वहन करना होगा। इस बढ़ी हुई राशि के बाद प्रतिमाह आंगनबाड़ी सेविकाओं को 6400 रुपये प्रतिमाह, लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं को 4700 रुपये तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 3200 रुपये मिलेेंगे। इसका लाभ 35881 आंगनबाड़ी सेविकाओं, 35881आंगनबाड़ी सहायिकाओं तथा 2551 लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिलेगा। वर्ष 2019- 20 के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के अधीन नियुक्त विधि पदाधिकारियों के व्यवसायिक शुल्क भुगतान के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से एक करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी। आयुष फार्मासिस्ट संवर्ग के नियुक्ति प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त के नियमावली 2019 को स्वीकृति दी गयी। राज्य खाद्य संरक्षा सेवा (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवाशर्त) नियमावली 2015 में संशोधन की स्वीकृति दी गयी।

    अडानी पावर को लीज पर जमीन देने की मंजूरी
    गोड्डा में अडानी पॉवर लिमिटेड को 2.8 एकड़ जमीन 30 वर्ष के लीज पर 60 लाख 22 हजार रुपये की अदायगी पर दी गयी। विधानसभा आम चुनाव 2019 एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जागरूकता अभियान के लिए 6 करोड़ रुपये आकस्मिकता निधि से निकासी के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गयी। 2016 से 2018 तक के सभी उपचुनाव में प्रतिनियुक्त किये गये गृह रक्षकों के लंबित भत्ता के भुगतान के लिए आकस्मिकता निधि से दो करोड़ 5 लाख 75 हजार 740 रुपये की स्वीकृति दी गयी। भारत सरकार द्वारा संपोषित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना की बजट राशि में बढाÞेत्तरी करते हुए 469.78 करोड़ विमुक्त करने की स्वीकृति दी गयी। झारखंड नगर निवेशन सेवा संशोधन नियमावली 2019 के गठन की स्वीकृति दी गयी। चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रित को 5.5 लाख आर्थिक सहायता की घटनोत्तर स्वीकृति दी गयी।

    Cabinet approved 12 proposals
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUS में हिंदी सर्वाधिक बोलने वाली भारतीय भाषा
    Next Article विकास विरोधी ताकतों को होटवार जेल भेजेंगे
    azad sipahi desk

      Related Posts

      देश की स्टेयरिंग PM के हाथ, आगे देखिए क्या-क्या करवाते हैं, पेट्रोल-डीजल संकट पर CM हेमंत ने कसा तंज

      May 19, 2026

      डॉ. इरफ़ान अंसारी ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाक़ात, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

      May 19, 2026

      थाईलैंड में गोल्ड जीतकर लौटी देवासी हेंब्रम, बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित

      May 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारतीय रेलवे ने 993 करोड़ रुपये की अराक्कोनम-चेंगलपट्टू दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी
      • ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप, कतर-सऊदी और पाकिस्तान शांति समझौते में जुटे
      • देश की स्टेयरिंग PM के हाथ, आगे देखिए क्या-क्या करवाते हैं, पेट्रोल-डीजल संकट पर CM हेमंत ने कसा तंज
      • डॉ. इरफ़ान अंसारी ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाक़ात, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
      • थाईलैंड में गोल्ड जीतकर लौटी देवासी हेंब्रम, बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version