Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जेल में बंद बलिया पाहन निर्दोष है, पर पुलिस छोड़े कैसे
    Top Story

    जेल में बंद बलिया पाहन निर्दोष है, पर पुलिस छोड़े कैसे

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। जेल में बंद नगड़ी का रहनेवाला बलिया पाहन निर्दोष है। उसने जमीन कारोबारी पर गोली नहीं चलायी है, पर नगड़ी पुलिस ने उसे इस अरोप में जेल भेज दिया। अब पुलिस को जांच में पता चला है कि उस पर लगा आरोप गलत है। रांची पुलिस अब पसोपेश में है कि उसे कैसे छोड़ा जाये। इस पूरे मामले पर सीआइडी ने पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी है।

    क्या है मामला
    नगड़ी के महादेव पाहन 25 एकड़ जमीन के मालिक हैं। उन्होंने साढ़ू के बेटे बलिया को गोद लिया है। 40 साल से बलिया पाहन उनके पास है। स्वाभाविक तौर पर महादेव पाहन के बाद उनके उत्तराधिकारी के तौर पर उनकी 25 एकड़ जमीन का स्वामित्व बलिया को मिलेगा। इसी जमीन पर मनोज मिंज की नजर है। मूल रूप से मनोज जमीन का काम करता है। आरोप है कि नगड़ी पुलिस ने मनोज के कहने पर ही बलिया को जेल भेज दिया। कुछ दिन पहले मनोज पर गोली चली थी। इस संबंध में नगड़ी थाना में मामला दर्ज किया गया। उस मामले में राजमिस्त्री का काम करनेवाले बलिया का नाम भी डाला गया था।

    क्या है रिपोर्ट में
    सीआइडी ने जो रिपोर्ट दी है, उसमें बलिया को निर्दोष बताया गया है। कांड के अनुसंधानक रंजीत पिगुवा से जब पूछताछ की गयी, तो उनका कहना था कि थानेदार संतोष पांडेय और एक अन्य वरीय अधिकारी के कहने पर उन्होंने ऐसा किया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि राजमिस्त्री का मोबाइल लोकेशन भी नहीं लिया गया। न फर्द बयान हुआ। पुलिस ने आनन-फानन में पूरी कार्रवाई की।

    बुंडू में नाम हटाने के लिए 10 लाख मांग रही पुलिस
    बुंडू की रहनेवाली नीलम गुप्ता ने राज्य के कई आला अधिकारियों और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगायी है। उसने कहा है कि बुंडू में चरकू उरांव की हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड को 19.7.2019 को अंजाम दिया गया। इस मामले में उसके पति पन्नालाल गुप्ता का भी नाम आरोपियों में शामिल है। नीलम का कहना है कि उसका पति इसमें शामिल नहीं है। बुंडू पुलिस का एक अधिकारी नाम हटाने के लिए 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है। इस मामले की जांच भी सीआइडी को सौंपी गयी है।

    but how can the police leave Jailed Ballia Pahan is innocent
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबूलाल के बिना विपक्ष के महागठबंधन का क्या होगा वजूद
    Next Article दिव्यांग कर सकेंगे पोस्टल बैलेट से मतदान
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version