Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रोड़ा अटका रही थी कांग्रेस, हम भव्य मंदिर बनायेंगे: शाह
    Top Story

    रोड़ा अटका रही थी कांग्रेस, हम भव्य मंदिर बनायेंगे: शाह

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 22, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही टीम
    लातेहार/लोहरदगा। झारखंड विधानसभा में 65 प्लस का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में उतरी भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष सह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मनिका-लोहरदगा की धरती से की। इन सभाओं में उन्होंने जहां अयोध्या में आसमान से भी ऊंचा भव्य राम मंदिर बनाने की घोषणा की, वहीं कांग्रेस पर इस रास्ते में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया। शाह ने रघुवर दास सरकार के कामकाज की खूब तारीफ की और कहा कि 70 साल तक झारखंड को लूटा गया, लेकिन पांच साल में रघुवर सरकार ने क्रांतिकारी कदम उठा कर इसका सिर्फ विकास किया।
    लातेहार की धरती को किया नमन
    भाजपा अध्यक्ष ने नीलांबर-पीतांबर और राजा मेदिनी राय की धरती को नमन करते हुए कहा कि सन् 1857 की क्रांति में, जब पूरा देश लड़ रहा था, तब पलामू के वीरों ने इतिहास रचा था। इस बार वीरों की यह भूमि नया इतिहास रचेगी।
    बहुमत की सरकार ने झारखंड की हकीकत बदली
    उन्होंने कहा कि आपका राज्य देश के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है, परंतु यहां के लोग गरीब हैं। इसका कारण है, राज्य में बहुमत की सरकार का नहीं होना। जब बहुमत की सरकार बनी, तो झारखंड की हकीकत बदल गयी। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा गरीबी की बात करते हैं, तो मैं उनसे पूछता हूं कि गरीबों को 70 सालों में बिजली, आवास, स्वास्थ्य सड़क इत्यादि क्यों नहीं दी गयी। हेमंत सोरेन ने तो ऐसी पार्टी के साथ गठबंधन किया है, जिसने 70 साल तक आदिवासियों को छलने और ठगने का काम किया है। मैं पूछता हूं, आप लोगों ने आदिवासी कल्याण के लिए क्या किया? अगर चुनाव में आप जनता के पास जा रहे हैं, तो अपना रिपोर्ट कार्ड भी लेकर जायें, क्योंकि जनता जानना चाहती है कि आपने दशकों राज किया, इस दौरान आपने झारखंड के विकास के लिए क्या किया? वर्तमान सरकार ने आदिवासियों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक काम किये। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड के जरिये भाजपा की सरकार 25 हजार करोड़ रुपये उनके कल्याण के लिए खर्च कर रही है। कांग्रेस ने अपने शासन काल में आदिवासी कल्याण हेतु 13वें वित्त आयोग के जरिये 55 हजार 253 करोड़ रुपये दिये। जबकि नरेंद्र मोदी सरकार ने 2014- 19 तक तीन लाख आठ हजार 487 करोड़ रुपये दिये।
    ऐसी सरकार बनायें, जिसमें जंग नहीं लगे
    अमित शाह ने लोगों से ऐसी सरकार बनाने की अपील की, जिसमें कभी जंग नहीं लगे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से भाजपा की सरकार राज्य के विकास में जुटी है। हमने एक गरीब मजदूर को यहां का मुख्यमंत्री बनाया, जो राज्य की पीड़ा को समझते हुए लगातार कार्य कर रहा है। रघुवर दास के नेतृत्व में ही हमने नक्सलवाद को खत्म किया।
    अमित शाह ने कहा कि इस प्रदेश ने अपने अधिकार की लड़ाई लड़ी है। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा नहीं दिया। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार ने झारखंड अलग राज्य का दर्जा देते हुए आंदोलनकारियों को सम्मान और यहां के लोगों के सपने को आकार दिया। वहीं दूसरी ओर जिसने झारखंड के युवाओं पर गोली चलवायी, उसके साथ ही सत्ता का भोग करने की हेमंत सोरेन पहल कर रहे हैं। मौके पर लातेहार और लोहरदगा के सभी विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा उम्मीदवार मौजूद रहे।

    पांच साल में नक्सल मुक्त हुआ राज्य : रघुवर
    आजाद सिपाही टीम
    लातेहार/लोहरदगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मनिका और लोहरदगा में आयोजित जनसभाओं में जहां अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनायीं, वहीं कहा कि पांच साल में झारखंड नक्सल मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने आदिवासियों, गरीबों और अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कई कदम उठाये।
    अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनायीं
    रघुवर दास ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले पांच वर्ष से गरीबों, महिलाओं, आदिवासियों, युवाओं के प्रति समर्पित होकर इमानदारी पूर्वक कार्य किया है। हम आपकी आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने में जुटे हैं।
    स्थानीय नीति बनायी, जिसे लटका कर रखा गया था
    रघुवर दास ने कहा कि स्थानीय नीति नहीं होने की वजह से राज्य में नियुक्तियां बाधित हो रही थीं। हमने स्थानीय नीति बनायी, जिसे कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने वर्षों लटका कर रखा और राजनीति की। स्थानीय नीति बन जाने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ हुई और हजारों की संख्या में हमने यहां के युवाओं को रोजगार प्रदान किया। आदिम जनजाति के युवाओं के लिए पहाड़िया बटालियन बनाकर उन्हें नौकरी प्रदान की। करीब 35 हजार स्कूलों में बेंच और डेस्क की व्यवस्था की गयी।
    लाभान्वित हुए राज्य के लोग
    रघुवर दास ने कहा कि भाजपा की सरकार ने गांव, गरीब, महिलाओं, युवाओं का चिंतन करते हुए लोक कल्याणकारी योजनाएं बनायीं, जिन्हें झारखंड में लागू किया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य के 83 लोग आयुष्मान कार्ड बना चुके हैं। हमें 57 लाख परिवारों को इस योजना से जोड़ना है। घर-घर उज्ज्वला योजना का लाभ मिला, घर-घर शौचालय बने, बेघरों को आवास मिला।
    लोहरदगा में लगेगी अल्यूमिनियम फैक्ट्री
    रघुवर दास ने कहा कि लोहरदगा में अल्यूमिनियम फैक्ट्री लगे, इस दिशा में काम हो रहा है। कई उद्योग समूहों से बात हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण ही यहां का कोयला और बॉक्साइट बाहर जा रहा है। अगले साल तक लोहरदगा बाइपास सड़क का निर्माण शुरू किये जाने की भी उन्होंने घोषणा की।

    The Congress was stumbling we will build a grand temple: Shah
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिक्षित राज्य का सपना करेंगे साकार : मरांडी
    Next Article इजरायल के पीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप तय
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी बयानबाजी तेज, प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

      June 19, 2026

      ओसीपी की ब्लास्टिंग से धंसी ग्रामीण सड़क, भड़के ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

      June 19, 2026

      ‘दृष्टि 2026’ का सफल समापन, 2500 लोगों को मिला नेत्र चिकित्सा का लाभ

      June 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी बयानबाजी तेज, प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
      • खतरे में अमेरिका-ईरान शांति समझौता, लेबनान पर इजरायल ने बरसाये बम, 18 मरे, तेहरान ने बातचीत रोकी
      • ओसीपी की ब्लास्टिंग से धंसी ग्रामीण सड़क, भड़के ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
      • कोयला तस्करी केस में पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, अभिषेक के करीबी पूर्व एसडीपीओ के खिलाफ एफआइआर
      • ममता को एक और झटका, पूर्व मंत्री जेपी मल्लिक ने छोड़ी पार्टी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version