Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नामांकन की आखिरी तारीख को उम्मीदवारों का कारवां
    Top Story

    नामांकन की आखिरी तारीख को उम्मीदवारों का कारवां

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 26, 2019Updated:November 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर को होना है। इसके लिए सोमवार को नामांकन की अंतिम तिथि थी। कांके विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक समरी लाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वे अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। इनके साथ सांसद संजय सेठ, महेश पोद्दार समेत अन्य मौजूद थे। बताते चलें कि इस बार कांके से भाजपा विधायक जीतू चरण राम का टिकट पार्टी ने काट दिया है और समरी लाल को टिकट दिया है। नामांकन से पूर्व समरीलाल ने बापू बाटिका में सांसद संजय सेठ एवं भाजपा रांची महानगर के मीडिया प्रभारी डॉ प्रभाकर चौबे के साथ राष्ट्रपिता के चरणों में पुष्प अर्पित किया किया।
    वहीं, जदयू के कांके विधानसभा प्रत्याशी डॉ अशोक नाग और रांची विधानसभा से संजय सहाय ने नामांकन किया।
    निर्दलीय पवन शर्मा ने किया नामांकन
    रांची। रांची विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी पवन शर्मा ने सोमवार को रांची विधानसभा क्षेत्र से नामांकन किया। नामांकन के लिए जैन मंदिर रांची के पास से पवन शर्मा पैदल मार्च के रूप में शहरवासियों के साथ निकले थे। समाहरणालय में पवन शर्मा ने चार सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस पैदल मार्च में रांची शहरी क्षेत्र के लगभग 800 से अधिक की संख्या में प्रबुद्ध नागरिक, श्रमिक, विद्यार्थी, मजदूर, व्यवसायी, कामगार व नौकरीपेशा लोग शामिल थे। नामांकन के बाद पवन शर्मा ने स्वच्छ एवं समृद्ध रांची के लिए शहरवासियों से आगामी चुनाव में उन्हें अपना समर्थन की अपील की।
    सिल्ली से जेवीएम प्रत्याशी उमेश महतो, रांची से बसपा प्रत्याशी नेहा सोनी, रांची से शहजादी खातून ने भी नाकांकन किया।

    रामनाथ राम ने किया निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन
    रांची। भाजपा नेता रहे रामनाथ राम ने सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। शिक्षा विभाग परिसर से पदयात्रा करते हुए रामनाथ राम भारी भीड़ के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर कहा कि इस बार कांके की जनता की आवाज पर वह खड़ा हुए हैं। वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। कारण कांके विधानसभा क्षेत्र कर्मभूमि रही है। इस कारण इस क्षेत्र की समस्याओं को करीब से जानता है। लोगों का समर्थन और प्यार भी मिल रहा है।

    Caravan of candidates on last date of nomination
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो को झटका, पूर्व विधायक सुफल मरांडी आजसू में
    Next Article भाजपा के ब्रह्मास्त्र को विपक्ष रोकेगा कैसे ?
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version