Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड बेचनेवालों को जनता माफ नहीं करेगी: सुदेश
    Top Story

    झारखंड बेचनेवालों को जनता माफ नहीं करेगी: सुदेश

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 28, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सत्यकाम
    लोहरदगा। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने लोहरदगा के इरगांव बाजार टांड़ में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने लोहरदगा विधानसभा प्रत्याशी नीरू शांति भगत के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि अगर आजसू पार्टी की सरकार बनी, तो कैबिनेट की पहली ही बैठक में पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण का प्रावधान किया जायेगा। लोहरदगा को विकसित जिला बनवाया जायेगा।
    सरना कोड लागू किया जायेगा। सरकार को गांव की चौपाल में लाया जायेगा। मदरसा में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को भी स्कूल में मध्याह्न भोजन दिया जायेगा। गरीबों का हर सपना पूरा होगा। उनका राशन कार्ड बनेगा, विधवा पेंशन मिलेगी, आवास मिलेगा। यहां की शिक्षा व्यवस्था को उन्नत बनाया जायेगा, ताकि गांव के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिल सके।
    सुदेश महतो ने झामुमो, कांग्रेस एवं राजद पर निशाना भी साधा। कहा कि इन तीनों दलों ने झारखंड का स्वाभिमान बेचा। इस चुनाव में उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है, जिसने भी झारखंड के साथ विश्वासघात किया है, उसे लोहरदगा की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

    इन्होंने किया सभा को संबोधित
    सभा को पूर्व विधायक कमल किशोर भगत, प्रत्याशी नीरू शांति भगत, केंद्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नजरुल हसन हाशमी, पूर्व विधायक अकील अख्तर, पूर्व डीआइजी सुबोध प्रसाद एवं अन्य संबोधित किया।

    ये लोग थे मौके पर उपस्थित
    इस अवसर पर लोहरदगा प्रखंड अध्यक्ष बुद्धेश्वर उरांव, केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल, जिला सचिव ओम भारती, जिलाध्यक्ष रामलखन प्रसाद, पूर्व केंद्रीय सचिव कंवलजीत सिंह, अनिता साहू, रामचंद्र उरांव, विश्वनाथ उरांव, जयचंद कुजूर, विलियम कुजूर, शमीम अंसारी, इस्लाम अंसारी, परमेश्वर भगत, संजय महतो, अकील अंसारी, किशोर उरांव, अरविंद यादव, मनीष शाहदेव, हेमंती देवी, रिंकी उरांव, मालती टोप्पो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    झामुमो छोड़ आजसू में गये ताला मरांडी
    रांची। पूर्व झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और हाल ही में बीजेपी छोड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामने वाले बोरियो विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक ताला मरांडी अब आजसू के हो गये हैं। आजसू के मुखिया सुदेश महतो ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवायी। आजसू में शामिल होने के बाद ताला मरांडी ने कहा कि वह छात्र आंदोलन के समय से आजसू से प्रभावित थे और अब इससे जुड़कर प्रदेश की सेवा करने का मौका मिला है।

    पार्टी को मजबूती मिली: सुदेश
    वहीं इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि अकील अख्तर और ताला मरांडी के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिली है। जानकारी के मुताबिक ताला मरांडी बोरियो विधानसभा सीट से, तो वहीं अकील अख्तर पाकुड़ विधानसभा सीट से आजसू के प्रत्याशी होंगे।

    Public will not forgive those who sell Jharkhand: Sudesh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article15 साल से अभेद्य हैं ये 15 किले
    Next Article तीन महीने बाद खुली हवा में सांस ली बंधु ने
    azad sipahi desk

      Related Posts

      RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा

      July 6, 2026

      जेपीएससी रिजल्ट पर गरमाई सियासत: BJP ने बताया ‘झारखंड परीक्षा संकट आयोग’, पीटी परिणाम रद्द करने की मांग

      July 6, 2026

      एसएसपी ने ट्रैफिक शाखा के 43 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला

      July 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा
      • जेपीएससी रिजल्ट पर गरमाई सियासत: BJP ने बताया ‘झारखंड परीक्षा संकट आयोग’, पीटी परिणाम रद्द करने की मांग
      • श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो असम और पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में होता: अमित शाह
      • पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान
      • नेपाल ने चीनी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू की नई पर्यटन परियोजना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version