Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हर गरीब परिवार में एक नौकरी
    Top Story

    हर गरीब परिवार में एक नौकरी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 28, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। संकल्प से सिद्धि तक। इस सूत्र वाक्य को आत्मसात करते हुए भाजपा ने चुनावी घोषणापत्र जारी किया। बुधवार को जारी घोषणा पत्र में भाजपा ने कई बड़े वादे किये। साथ ही यह भी दोहराया कि 2014 में चुनाव के पूर्व किये गये 90 फीसदी वादों को पूरा कर दिया है। इस घोषणा पत्र में हर वर्ग, समुदाय को साधने की कोशिश की गयी है। कहा गया है कि सरकार बनी, तो हर गरीब परिवार के एक सदस्य को नौकरी या रोजगार से जोड़ा जायेगा। भाजपा द्वारा घोषणा पत्र जारी करते वक्त केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी ओम माथुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ उपस्थित थे।

    संकल्प पत्र सर्वव्यापी: रविशंकर
    मौके पर मौजूद केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी है। उन्होंने कहा कि रघुवर दास ने स्थायित्व और विकास के मूलमंत्र के साथ सबका साथ-सबका विकास को तेजी से धरातल पर उतारा। बिना भेदभाव के योजनाओं को लागू किया। उन्होंने यूएनडीपी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि गरीबी दूर करने में झारखंड पहले स्थान पर है और इज आॅफ डूइंग में चौथा स्थान पाया है, जो झारखंड की जनता के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आइटी के क्षेत्र में भी झारखंड में बेहतर कार्य हुए हैं। डिजिटलाइजेशन को लेकर झारखंड नयी बुलंदियों को छू रहा है। रविशंकर ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की मांग बहुत पुरानी थी, जिसे किसी सरकार ने पूरी नहीं की। अटल बिहारी वाजपेयी ने इस सपने को पूरा किया। झारखंड बनने के बाद लंबे कालखंड तक इस राज्य ने अस्थिरता और अनिश्चितता को देखा है। सरकारें बनी, लेकिन राजनीतिक स्वार्थ की वजह से नहीं चली। इन पांच सालों में रघुवर सरकार ने स्थिर सरकार दी। उन्होंने जनता का आभार भी जताया। देखें पेज 04 भी

    संकल्प को सरकार ने पूरा किया: रघुवर दास

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि घोषणापत्र महज कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि गीता-कुरान और बाइबिल की तरह पवित्र ग्रंथ है। इस संकल्प को भाजपा सरकार सिद्धि तक लेकर जायेगी। कहा कि हमने संकल्प किया था कि राज्य से भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग बंद करेंगे और इसे बंद कर दिया। हमारी सरकार ने बालिकाओं का जीवन सुंदर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सुकन्या योजना शुरू की। हमारा संकल्प था कि महिलाओं का सशक्तीकरण करना है। हमने किया। रघुवर ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के सम्यक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि झारखंड नामधारी पार्टियां और कांग्रेस स्थानीय नीति के नाम पर 14 वर्ष से हमारे बच्चे-बच्चियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती रहीं। भाजपा की अर्जुन मुंडा की सरकार गिराकर सरकार में आये पर स्थानीय नीति पर कुछ नहीं किया। हमारी बहुमत की सरकार आयी और हमने छह माह में स्थानीय नीति को परिभाषित कर नौकरियों को स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित किया। रघुवर ने कहा कि स्कैम झारखंड की छवि को बदलकर पहली बार एक बेदाग सरकार दी। भावी योजनाओं के संबंध में उन्होंने कहा कि इस सरकार की योजना रोजगार को बढ़ावा देना है। इसी के तहत आदित्यपुर में मेट्रो रेल कोच का प्लांट लगाने की घोषणा की।

    दो स्टील प्लांट चतरा और मनोहरपुर में बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि उग्रवादमुक्त झारखंड सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने माओवादियों से अपील की कि सरेंडर करें और मुख्यधारा में शामिल हों। लोकतंत्र में हिंसा का स्थान नहीं है।

    One job in every poor family
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 % आरक्षण
    Next Article 26/11 के दोषी अब भी घूम रहे बाहरः US
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version