Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अब चार दिन संथाल में होगा धमाल
    Top Story

    अब चार दिन संथाल में होगा धमाल

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 15, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। झारखंड विधानसभा चुनाव का पांचवां और अंतिम चरण संथाल परगना में पूरा होगा। वहां की 16 सीटों पर 20 दिसंबर को मतदान होगा। चौथे चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद रविवार से संथाल परगना में प्रचार ्रका धमाल शुरू होगा। झारखंड में संथाल परगना का अलग राजनीतिक और सांस्कृतिक महत्व है। संथाल परगना के छह जिलों की 16 सीटों में से नौ अनारक्षित हैं, जबकि सात सीटें अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित हैं। यहां इस बार कुल आठ लाख 59 हजार 787 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें चार लाख 45 हजार 51 पुरुष और चार लाख 14 हजार 732 महिला वोटर हैं। चार वोटर थर्ड जेंडर के हैं। चुनाव आयोग की ओर से कुल 5389 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।
    संथाल परगना में चुनाव प्रचार अभियान हालांकि अब भी चल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार के कार्यक्रम के बाद इसमें कई गुना तेजी आयेगी। अब तक भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य केंद्रीय नेता संथाल परगना में प्रचार कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तो वहां पहले से ही कैंप कर रहे हैं।
    संथाल को अपना गढ़ माननेवाले झामुमो ने भी यहां प्रचार में अपना सब कुछ झोंक दिया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन इस बार भी दो सीटों, दुमका और बरहेट से चुनाव मैदान में हैं। पिछले चुनाव में दुमका से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। प्रचार की कमान उन्होंने खुद संभाल रखी है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों, राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट यहां चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय चुनाव लड़नेवाले पूर्व मंत्री सरयू राय भी हेमंत सोरेन के लिए वोट मांगने यहां आ रहे हैं। उधर झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी धुआंधार प्रचार में जुटे हुए हैं।

    आजसू ने झोंक रखी है पूरी ताकत
    संथाल के चुनाव की खास बात यह है कि प्रदेश में मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित हो चुकी आजसू पहली बार यहां इतने ताम-झाम के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। दुमका, जामा और पाकुड़ में उसने उम्मीदवार उतारे हैं। खास कर पाकुड़ सीट से उसे बहुत उम्मीद है, क्योंकि यहां से उसने झामुमो के पूर्व नेता अकील अख्तर को उतारा है। जामा में स्टेफी टेरेसा मुर्मू झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन को चुनौती दे रही हैं। आजसू के लिए यह चुनाव बड़ा मौका है, क्योंकि उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन पाने को सारा आकाश है।

    संथाल की 16 सीटों का लेखा-जोखा
    सीटें: राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, नाला, जामताड़ा, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महागामा
    2014 के विधानसभा चुनाव का परिणाम
    भाजपा ने जीती: राजमहल, बोरियो, दुमका, गोड्डा, महागामा
    झामुमो ने जीती: बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, जामा, नाला
    कांग्रेस ने जीती: पाकुड़, जरमुंडी, जामताड़ा
    झाविमो ने जीती: सारठ, पोड़ैयाहाट
    (नोट : सारठ से जीते रणधीर सिंह चुनाव जीतने के बाद भाजपा में शामिल हो गये)

    Now four days will be a blast in Santhal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहैवानियत के खिलाफ तीसरे दिन भी उबला पिपरवार
    Next Article ‘कैब’ पर दंगे भड़का रही है कांग्रेस : अमित
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version