Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»बैंकों-डाकघरों में पुराने नोटों के आंकड़े जारी करेगा RBI
    बिजनेस

    बैंकों-डाकघरों में पुराने नोटों के आंकड़े जारी करेगा RBI

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 5, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई:  बैंकों, डाकघरों में जमा कराए गए पुराने 500 और 1,000 रुपये के नोटों के बारे में अटकलों पर विराम लगाते हुए रिजर्व बैंक ने आज कहा कि वह जल्द से जल्द इनके आंकड़े जारी करेगा। केंद्रीय बैंक ने कहा कि वह बैंकों के पास भौतिक रूप में पहुंचे पुराने नोटों का अमान्य की गई मुद्रा से मिलान कर रहा है और उसके बाद वह जल्द से जल्द आंकड़े जारी कर देगा। रिजर्व बैंक ने विशेषीकृत बैंक नोट (एसबीएन) पर यह स्पष्टीकरण इन खबरों के बाद दिया है कि 30 दिसंबर तक बैंकों के पास 95 प्रतिशत से अधिक पुराने नोट वापस आ चुके हैं। पुराने नोट जमा कराने की यह आखिरी तारीख थी।

    रिजर्व बैंक ने कहा कि विभिन्न हल्कों में जमा कराए गए पुराने नोटों के बारे में अनुमान लगाए जा रहे हैं। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि समय-समय पर हमने जो आंकड़े जारी किए हैं वे देशभर में बड़ी संख्या में करेंसी चेस्ट पर लेखा प्रविष्टियों पर आधारित हैं। चूंकि अब नोटबंदी की योजना पूरी हो गई है ऐसे में आंकड़ों का उपलब्ध पुराने नोटों के साथ मिलान किया जा रहा है, जिससे संभावित लेखा गलतियों या दोहरी गिनती से बचा जा सके।

    केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया कि उसने पहले ही यह प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके पूरा होने तक यह नहीं बताया जा सकता कि बैंकिंग प्रणाली में कितने पुराने नोट लौटे हैं। रिजर्व बैंक ने कहा कि उसने इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए सभी कदम उठाए हैं। इन आंकड़ों को जल्द से जल्द जारी किया जाएगा। सरकार ने गत 9 नवंबर को 15.44 लाख करोड़ रुपये के 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को अमान्य घोषित कर दिया था। यह चलन में मौजूद कुल मुद्रा का 86 प्रतिशत है। समझा जाता है कि 30 दिसंबर को बंद हुई नोटबंदी की प्रक्रिया के दौरान बैंकिंग प्रणाली में 15 लाख करोड़ रुपये के पुराने नोट वापस आ चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलिएंडर पेस ने हार के साथ 2017 सत्र की शुरूआत की
    Next Article सभी रेल ओवरब्रिज का काम जल्द पूरा कराया जाये : रघुवर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, लगातार पांचवें दिन सस्ता हुआ सोना

    June 27, 2025

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में उतार-चढ़ाव

    June 27, 2025

    ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    June 27, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताई तो आईसीसी ने वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी पर लगाया जुर्माना
    • स्मृति मंधाना के शतक से भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 में 97 रन से हराया
    • ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र की हत्या, संविधान रक्षकों को किया नमन
    • हिमाचल में मानसून का कहर, 8 दिनों में 34 लोगों की मौत, 74 जख्मी
    • उत्तराखंडः यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास फटा बादल, 8 से 9 मजदूर लापता
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version