रांची: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव के मौके पर राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह की बहादुरी हर भारतीय के दिल में समायी है।
उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महान ज्ञानी और वीर थे। बहुत कम उम्र में ही तमाम भाषाएं संस्कृत, ऊर्दू, हिंदी, गुरुमुखी, ब्रज, पारसी आदि सीख ली थीं। उनके पास एक वीर योद्धा की तरह तमाम हथियारों को चलाने के साथ ही कई युद्धक कलाओं का कौशल था। खास तरह के युद्ध के लिए गुरु गोविंद सिंह ने खास हथियारों पर भी महारथ हासिल कर ली थी। युद्ध के दौरान मुगलों द्वारा छोड़े गये पागल हाथियों को मारने के लिए उन्होंने बरछा का इस्तेमाल कर अपने बेहतरीन कौशल का परिचय दिया था। वे हम सबों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। महतो ने सिख समुदाय को इस अवसर पर विशेष तौर पर बधाई दी।
गुरु गोविंद सिंह जी का कौशल हमें प्रेरित करता है: सुदेश महतो
Previous Articleगृह मंत्री राजनाथ सिंह आठ को आयेंगे रांची
Next Article 350वां प्रकाशोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मना
Related Posts
Add A Comment