Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चुनौतियों के पहाड़ को अवसरों में बदलने का माद्दा रखते हैं हेमंत
    Top Story

    चुनौतियों के पहाड़ को अवसरों में बदलने का माद्दा रखते हैं हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 25, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राजीव
    रांची। कभी खादी का लंबा कुर्ता और जींस। कभी साधारण हाफ शर्ट-पैंट। चेहरे पर मुस्कान। चुनौती को अवसर में बदलने का माद्दा। विषयों पर विचार मंथन करना और धैर्य के साथ फूंक-फूंक कर कदम रखना। हेमंत सोरेन की कुछ ऐसी ही पहचान है। एक बार फिर हेमंत सोरेन सत्ता के शिखर पर आसीन होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव, जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के बाद युवा मुख्यमंत्रियों की सूची में हेमंत का नाम भी शुमार हो गया। हेमंत सोरेन को जाननेवाले बताते हैं कि हेमंत सोरेन चुनौतियों के पहाड़ को अवसरों के आसमान में बदलने की माद्दा रखते हैं।
    हेमंत सोरेन बहुत धैर्य बहुत रखते हैं। जल्दी घबराते नहीं हैं। घर पर आने वाले बड़े-बुजुर्गों का खयाल भी रखते हैं। हमेशा कहते भी हैं कि चुनौती का सामना करना ही असली जिंदगी है। झारखंड को अलग राज्य बने 19 साल हो चुके हैं। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ये 11वीं सरकार बनने जा रही है। हेमंत सोरेन झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र हैं। झारखंड आंदोलन और महाजनी प्रथा के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़नेवाले शिबू को गुरुजी भी कहा जाता है। तीन बार वह झारखंड के मुख्यमंत्री बने। जाहिर है, राजनीति का ककहरा सीखने के लिए उन्हें कहीं बाहर नहीं जाना पड़ा। पिता का आंदोलनों और संघर्षों से गहरा वास्ता रहा। इस वजह से परिवार के समक्ष कई बार प्रतिकूल परिस्थितियां आयीं। इन सबके बीच हेमंत पले-बढ़े और संघर्ष का सबक सीखा।

    इंजीनियरिंग छोड़ राजनीति में
    हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिले के सुदूर नेमरा गांव में हुआ था। लिहाजा वह गांव का दर्द और मर्म भी समझते हैं। माता रूपी सोरेन चाहती थीं कि बेटा पढ़ लिखकर बड़ा इंजीनियर बने, लेकिन हेमंत ने 12वीं तक ही पढ़ाई की। बोकारो, पटना और दिल्ली में पढ़े। फिर बीआइटी मेसरा में इंजीनियरिंग में दाखिला लिया, लेकिन बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। इस वक्त परिवार मुसीबत से घिर आया था। भाई दुर्गा सोरेन की मृत्यु हो गयी। पिता भी अदालतों का चक्कर लगा रहे थे। इस कारण हेमंत सोरेन ने राजनीतिक विरासत को संभालना ही बेहतर समझा। हेमंत सोरेन के दो पुत्र हैं नितिन और विश्वजीत। फुर्सत के क्षण बच्चों के संग खेलना उन्हें खूब भाता है। पत्नी कल्पना सोरेन निजी स्कूल का संचालन करती हैं और घर का भी काम संभालती हैं।हेमंत बचपन में खेलकूद में आगे रहते थे। वह बच्चों को लीड करते थे, यानी लीडरशिप का विकास उसी दौर से आरंभ हो गया था। आज वही हेमंत सोरेन दूसरी बार झारखंड का नेतृत्व करने जा रहे हैं।

    दोस्तों के साथ मस्ती करना भी हेमंत को पसंद
    हेमंत सोरेन के बारे में कहा जाता है कि वह बोकारो सेक्टर-4 स्थित सेंट्रल स्कूल में जब पढ़ा करते थे, उस दौरान भी दोस्तों के साथ वह खूब मस्ती किया करते थे। अपने ग्रुप का वह लीडर होते थे। बाइक की सवारी भी खूब किया करते थे। मौका मिलते ही वह बोकारो की सड़कों पर बेपरवाह साइकिल का पैडल मार इस सेक्टर से उस सेक्टर का चक्कर काटा करते थे। सेक्टर छह स्थिति शॉपिंग सेंटर के नुक्कड़ में हेमंत का दोस्तों के साथ मजमा लगता था। यह बात उनके साथियों को आज भी याद है। कई साथी आज बोकारो में नहीं हैं, पर जब भी आते हैं, हेमंत से मिलना नहीं भूलते। हेमंत भी यदि बोकारो में रहते हैं, तो एक गेट टू गेदर हो ही जाती है। 1989 में हेमंत सोरेन ने पटना के एमजी हाइ स्कूल में 10वीं कक्षा में दाखिला लिया। पटना से ही उन्होंने मैट्रिक की पढ़ाई की। इसके बाद बोकारो के दोस्तों का साथ भी छूटता गया। 1990 में उन्होंने बोर्ड की परीक्षा पास की। इसके बाद पटना विश्वविद्यालय से आइएससी 1994 में किया। इसके बाद हेमंत ने बीआइटी मेसरा में इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। बीआइटी मेसरा के अनुशासन का पालन करते थे। उन्होंने कभी जाहिर नहीं होने दिया कि झारखंड की मांग करने वाले एक शक्तिशाली नेता शिबू सोरेन के वह पुत्र हैं। सादगी से ही रहते थे। छुट्टियों में जरूर किसी रेस्त्रां में जाते थे या फिल्म देखते थे। फिल्में सुजाता सिनेमा या उपहार सिनेमा में ही देखते थे। हेमंत को गाना सुनना पसंद है।

    लांग ड्राइव पर गाना सुनना पसंद
    हेमंत सोरेन जब भी लांग ड्राइव पर जाते हैं, तो गाना सुनना न भुलते थे। हेमंत को गाड़ियों का भी शौक है। गाड़ियों को मेंटेंन रखना उनकी आदत में है। पुरानी गाड़ी को भी चकाचक रखते हैं। इसके लिए वह खुद मेहनत करते हैं। पिछली बार मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए भी हेमंत सोरेन अक्सर खुद ही ड्राइव कर प्रोजेक्ट भवन जाया करते थे।

    हेमंत सोरेन का परिचय
    नाम : हेमंत सोरेन
    जन्मतिथि : 10 अगस्त 1975
    जन्मस्थान : नेमरा, रामगढ़
    पिता : शिबू सोरेन
    माता : रूपी सोरेन
    पत्नी : कल्पना सोरेन
    दो पुत्र : नितिन और विश्वजीत
    किस-किस पद पर रहे : मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, उपमुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, नगर विकास, आवास, पेयजल, नागर विमानन, खान।
    पसंदीदा लेखक : प्रेमचंद
    आदर्श : शिबू सोरेन
    पसंदीदा खेल : बैडमिंटन और फुटबॉल
    रुचि-फोटोग्राफी, पेंटिग्स और ड्राइविंग

    Hemant has the potential to turn a mountain of challenges into opportunities
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआंदोलन की तपिश से निकले हैं बंधु तिर्की
    Next Article आलमगीर चुने गये कांग्रेस विधायक दल के नेता
    azad sipahi desk

      Related Posts

      चुट्टूपालू घाटी में बड़ा हादसा, 30 फीट गहरी खाई में गिरा लकड़ी लदा ट्रक

      July 10, 2026

      खूंटी में महिला सहित दो की हत्या, तजना नदी किनारे मिला शव

      July 10, 2026

      रांची के चर्चित बिल्डर के बॉडीगार्ड को लगी खुद की गोली, AK-47 से मिसफायर

      July 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती
      • वेणुगोपाल ने राम मंदिर चढ़ावा मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई
      • वंदे मातरम् ने देशभक्ति को राष्ट्रीय कर्तव्य बनाया, सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकता की नींव रखी : उपराष्ट्रपति
      • खरीदारी से बाजार में उत्साह, 10 बजे तक सेंसेक्स 800+ और निफ्टी 250+ अंक चढ़ा
      • चुट्टूपालू घाटी में बड़ा हादसा, 30 फीट गहरी खाई में गिरा लकड़ी लदा ट्रक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version