Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कुछ पुलिस अफसरों ने पोसा अमन श्रीवास्तव गैंग को
    Top Story

    कुछ पुलिस अफसरों ने पोसा अमन श्रीवास्तव गैंग को

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। अपराध जगत का बेताज बादशाह बनने की अमन श्रीवास्तव की ललक को पंख कुछ पुुलिस अफसरों ने लगाये। समय-समय पर इसका खुलासा भी हुआ। झारखंड पुलिस की कई एजेंसियों ने इसकी जांच भी की। लेकिन उस जांच रिपोर्ट को दाखिल दफ्तर कर दिया गया। पूर्व डीजीपी जीएस रथ ने सुशील श्रीवास्तव गिरोह और भोला पांडेय गिरोह को पोसनेवाले पुलिस अधिकारियों की सूची तैयार करवायी थी। विशेष शाखा और सीआइडी ने दो अलग-अलग रिपोर्ट दी। इस रिपोर्ट में तीन आइपीएस अधिकारी, पांच डीएसपी और 17 दारोगा तथा इंस्पेक्टर के नाम थे। रिपोर्ट को लेकर उस समय काफी हंगामा भी हुआ। बाद में सब कुछ शांत हो गया। धीरे-धीरे यह भी पता चला कि पुलिस बंटी हुई है। एक धड़ा सुशील श्रीवास्तव की हत्या के बाद अमन श्रीवास्तव को सपोर्ट कर रहा है, तो दूसरा भोला पांडेय गिरोह को। नतीजा यह हुआ कि कार्रवाई के नाम पर पुलिस सिर्फ छापेमारी करती रही। बाद में यह खुलासा भी हुआ कि अपराधियों द्वारा कोयलांचल में वसूली जानेवाली रंगदारी का बड़ा हिस्सा पुलिस अधिकारियों को मिलने लगा।
    चतरा में श्रीवास्तव गिरोह से जुड़ा एक व्यक्ति रंगादरी के 35 लाख रुपये लेकर आ रहा था। उस समय के एएसपी ने उस पैसे को बरामद कर लिया। काफी हंगामा हुआ था। दो जिला के एसपी इस मामले में कूद पड़े थे। इसी गिरोह का शूटर अमन साव को हजारीबाग पुलिस में गिरफ्तार किया था। चार दिनों तक थाना हाजत में उसे रखा गया। एक आइपीएस अधिकारी के इशारे पर उसे भगा दिया गया था। बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश कुमार को इस मामले में सिर्फ दस दिनों के लिए निलंबित किया गया था। थाना प्रभारी का निलंबित करने और निलंबन मुक्त करने की पूरी प्रक्रिया पर डीजीपी के केएन चौबे ने ही सवाल खड़ा कर दिया था। खुद अमन साव जो गिरोह का शूटर है ने वीडियो जारी कर पुलिस की पोल खोल कर रख दी है। अभी झारखंड पुलिस आॅपरेशन अमन चला रही है। इसके 11 गुर्गे पकड़े गये, लेकिन गिरोह का सरगना पुलिस पकड़ से बाहर है। उसकी धर पकड़ के लिए राज्य के पांच डीएसपी अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। छापामारी दल के गठन के बाद ही इस बात की चर्चा तेज हो गयी कि सरकार की नजर में बेहतर बनने के लिए यह सब कुछ किया जा रहा है। यह महज आइवाश है। सच तो यह है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे सुशील श्रीवास्तव का बेटा अमन श्रीवास्तव जो अब गिरोह का सरगना है, वह कहां है, इसकी कोई खबर नहीं है। सब पानी में लाठी पीटने के समान है। जिन लोगों को पकड़ा गया, वे नामी अपराधी नहीं है। और न ही उनके नाम से कोयलांचल से रंगदारी वसूली जाती है। पकड़े गये लोग तो गुर्गे हैं। असल सरदार तो पुलिस का दोस्त है। यह भी साफ है कि सरदार पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ेगा। पिछली बार भी जब सरकार बदली, तो इस तरह की कार्रवाई हुई थी। कुछ पुलिस अधिकारी बताते हैं कि गिरोह के खिलाफ अभियान चलाने का मकसद कुछ और होता है।

    Some police officers called Posa Aman Srivastava gang
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधारा का रुख मोड़ दे जो, नाम है वो सरयू राय
    Next Article बैंकों में दो दिनी हड़ताल 31 से
    azad sipahi desk

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version