Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सीएम हेमंत के आदेश पर टेंडर घोटाले की जांच शुरू
    Top Story

    सीएम हेमंत के आदेश पर टेंडर घोटाले की जांच शुरू

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 4, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पथ निर्माण विभाग में पिछले चार साल के अंदर टेंडर घोटाले की जांच शुरू कर दी है। विकास आयुक्त सह गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी ने सोमवार को पहली बैठक की। इसमें विकास आयुक्त सुखदेव सचिव, पथ निर्माण सचिव केके सोन, जल संसाधन सचिव, आरइओ सचिव और तीन विशेषज्ञ अभियंता शामिल थे। तय हुआ कि कुछ पथों का फिजिकल वेरीफिकेशन किया जाये। साथ ही, जितने भी टेंडर हुए हैं, उनकी पूरी प्रक्रिया की जांच हो। यह भी पता लगाया जाये कि सड़क निर्माण मेंं प्राक्कलन की राशि कितनी बढ़ायी जाती रही है। सरकार ने विभाग के मुख्य अभियंता रास बिहारी सिंह और अरविंद कुमार सिंह को पहले ही निलंबित कर दिया है। साथ ही निर्माण कार्य में लगे अभियंताओं के भुगतान पर भी अगले आदेश तक रोक लगा दी गयी है। फिलहाल सभी टेंडर के दस्तावेज और ठेका कंपनियों के नाम भी मांगे गये हैं।

    यह है मामला
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश दिया गया है। साथ ही वर्ष 2016 से लेकर अब तक निष्पादित टेंडर की जांच करने का आदेश दिया है। पथ निर्माण विभाग में योजनाओं के शेड्यूल आॅफ रेट (एसओआर), टेंडर निष्पादन की प्रक्रिया, 10 फीसदी से भी कम दर पर टेंडर फाइनल करने आदि मामलों में अनियमितता पायी गयी है। प्रथम दृष्टि में यह पाया गया है कि एसओआर सहित अन्य दरों में भारी विषमताएं हुई हैं। एस्टिमेट में गड़बड़ी की संपुष्टि वित्त विभाग ने भी की है। मुख्यमंत्री के आदेश पर कई दिनों से पथ निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की जा रही थी। इस दौरान यह पाया गया कि शेड्यूल आॅफ रेट में काफी गड़बड़ी है।

    ग्रामीण कार्य विभाग प्रति किमी ढुलाई पर 353 रुपये खर्च करता है, जबकि उसी काम के लिए पथ निर्माण विभाग करीब 1000 रुपये खर्च करता है। यह भी पाया गया कि ग्रामीण कार्य विभाग में जो काम 1200 रुपये में हो रहे हैं, वही काम पथ विभाग में 13 हजार रुपये में कराये जा रहे हैं। यहां तक कि 30 फीसदी कम रेट पर भी टेंडर फाइनल किया गया है। इस पर देखा जा रहा है कि टेंडर इतने कम रेट पर कैसे निष्पादित हुए हैं। प्रथम दृष्टया इसे गड़बड़ी माना गया है। रेट में काफी विभिन्नता पाने पर इस मुद्दे को लेकर वित्त विभाग से भी राय ली गयी। पथ विभाग एवं वित्त विभाग ने भी इस पर स्पष्ट किया है कि गड़बड़ियां हुई हैं। इसके बाद अभियंता प्रमुख से एसओआर की बाबत जवाब मांगा गया। उनके जवाब को सरकार ने संतोषजनक नहीं पाया। इसके बाद ही उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गयी है।

    investigation of tender scam starts On the order of CM Hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआर-आर स्पोर्टिंग ने भव्य शोभा यात्रा निकाली
    Next Article शाहीन बाग संयोग नहीं बल्कि प्रयोग है : मोदी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड के मुख्यमंत्री से दशहरा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, किया आमंत्रित

      September 20, 2025

      कुड़मी समाज ने 75 साल किया संघर्ष, अब चाहिए परिणाम : सीपी चौधरी

      September 20, 2025

      प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार बड़े नेताओं के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version