Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड के बजट पर दिखेगा खाली खजाने का असर
    Top Story

    झारखंड के बजट पर दिखेगा खाली खजाने का असर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। इस बार हेमंत सरकार जो बजट लेकर आयेगी, उसमें फिजूलखर्ची रोकने पर खास जोर होगा। विभागों को यह निर्देश जारी कर दिया गया है। इस बार सरकार कृषि और सोशल सेक्टर पर ज्यादा बल देगी। यह भी टटोलने का प्रयास होगा कि किसानों की ऋण माफी से सरकार के खजाने पर कितना असर पड़ेगा। सरकार चाहती है कि चुनाव के समय जो घोषणाएं की गयी थीं, उन्हें तुरंत लागू किया जाये। वित्त विभाग से यह भी पूछा गया है कि बेरोजगारी भत्ता देने पर सरकार के खजाने पर कितना असर पड़ेगा। इसके अलावा वित्त विभाग से पारा शिक्षकों के संदर्भ में पूछा गया है कि उनके वेतनमान आदि पर कितना अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इस बार का बजट पूरी तरह ग्रामीण विकास पर फोकस लेकर आयेगा।
    खाली खजाना चिंता का विषय
    बजट पेश करने से पहले राज्य सरकार श्वेत पत्र जारी करने की तैयारी में है। इसके जरिए राज्य की वित्तीय स्थिति के बारे में जनता को जानकारी दी जायेगी। जानकारों का कहना है कि हेमंत सरकार के सामने अगले तीन महीने में 44 हजार करोड़ की राजस्व प्राप्ति बड़ी चुनौती है। सरकार को बजट में कृषि क्षेत्र में ध्यान देने की जरूरत है, जिससे उत्पादन के साथ-साथ जीडीपी में इसका योगदान बढ़े। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए पिछली सरकार ने 85,429 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया था। इसके विरुद्ध राजस्व व्यय के लिए 65,803 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय के लिए 19,626 करोड़ रुपये का लक्ष्य प्रस्तावित था।
    27 फरवरी से सत्र और चार मार्च को पेश होगा बजट
    झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा। इस दौरान हेमंत सरकार वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 4 मार्च को बजट पेश करेगी। हेमंत सरकार निर्माण क्षेत्र को छोड़, सोशल सेक्टर को प्राथमिकता दे सकती है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बेरोजगारी दूर करने पर फोकस होगा।
    रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य प्राथमिकता के क्षेत्र
    संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम के अनुसार तीनों दलों के मेनिफेस्टो में जनता से जो वायदे किये गये थे, उन्हें बजट में शामिल किया जायेगा। किसानों की ऋण माफी और बेरोजगारी को दूर करने पर फोकस रहेगा। पुरानी योजनाओं की भी समीक्षा की जा रही है। साथ ही जनहित की नयी योजनाएं भी लायी जायेंगी। मुख्य सचिव डीके तिवारी के अनुसार नयी सरकार बजट के माध्यम से आम आदमी और सामाजिक दायित्वों पर फोकस करना चाहती है। ऐसे में बजट में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रहेगा।

    The effect of empty treasury will be seen on the budget of Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंघर्ष और चुनौतियों की डगर पर बेखौफ बढ़ते हेमंत
    Next Article सीमित परीक्षा पास कर स्थायी होंगे पारा टीचर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version