Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में आने वाली है नौकरियों की बहार
    Top Story

    झारखंड में आने वाली है नौकरियों की बहार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के युवक-युवतियों के लिए खुशखबरी है। कारण अब राज्य में नौकरियों की बहार आनेवाली है। जॉब की चाह में बैठे बेरोजगारों के घर-आंगन में खुशियां बरसेगी। उनके अरमानों को भी पंख लगेगा। हेमंत सोरेन की सरकार ने सरकारी नौकरियों को भरने का बीड़ा उठाया है। झारखंड के सभी रिक्त पद भरते ही 1.87 लाख घरों में खुशियां बरसेंगी। इस खुशी में करीब 18 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। कारण एक सरकारी नौकरी पर कम से कम दस लोग खुशियां जरूर मनाते हैं। कमोवेश इस भाव को हेमंत सरकार भी समझ चुकी है। इसी कारण सरकार का अभी सारा फोकस सरकारी नौकरियों को भरने का है।इस दिशा में सरकार ने कदम भी बढ़ा दिया है। तमाम विभागों को इस बाबत निर्देश भी दिये जा रहे हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने दो दिन की विभागीय मैराथन बैठक में साफ जता दिया है कि इन नौकरियों को भरना सरकार की पहली प्राथमिकता है। समीक्षा के दौरान भी सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से दो टूक कहा है कि किसी भी हाल मेें रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाये। झारखंड के 1.87 युवाओं को अगर नौकरी मिलती है, तो उनके दिल में सुकून का भाव आयेगा। साथ ही विगत पांच सालों से झारखंडी युवाओं के मन में आ रहे निराशा का भाव भी खत्म होगा। कारण पिछले पांच साल में सरकार ने इस दिशा में सोचने की कोशिश तो की, लेकिन ईमानदार प्रयास नहीं किया। अन्यथा आज झारखंड के 1.87 लाख युवा सरकारी नौकरी में होते। इस मनोभाव को शायद युवा सीएम हेमंत सोरेन ने सरकार बनते ही भांप लिया और इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ाया। सभी विभागों से रिक्त पड़े पदों का ब्योरा मांगा और इसे भरने की जरूरी कवायद करने का निर्देश भी दिया है। दो दिन की मैराथन समीक्षा बैठक के बाद झारखंड के युवाओं का जोश बढ़ा है। सीएम की इस पहल से झारखंडी युवाओं के अरमानों को भी पंख लगता दिख रहा है।
    …तो और घरों में होगी खुशियों की बरसात
    मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद से राज्य में 1.87 लाख पदों पर बहाली निकलने की संभावना बढ़ गयी है। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार विभिन्न विभागों में फिलहाल 2,81,077 नियमित पद रिक्त हैं। नियुक्ति के बाद प्रोन्नति में किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए कुल रिक्तियों का एक तिहाई हिस्सा खाली रखने की परंपरा है। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार विभिन्न विभागों में कुल 4,73,112 नियमित पद स्वीकृत है। हालांकि इसके मुकाबले सिर्फ 1,92,035 कर्मचारी ही कार्यरत हैं। यानी सरकार के विभिन्न विभागों में फिलहाल कुल 2,81,077 पद खाली है।
    नियुक्ति के बाद प्रोन्नति में होनेवाली परेशानियों से बचने के लिए एक तिहाई पदों को खाली रखने की परंपरा है। अगर हेमंत सरकार इस परंपरा को खत्म करती है, तो करीब एक लाख और घरों में खुशियों की बरसात हो सकती है। कारण वर्तमान हेमंत सरकार तमाम पुरानी परंपरा और व्यवस्था को तोड़कर आगे बढ़ने को उत्सुक दिख रही है। वैसे, अभी 1.87 लाख पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने की उम्मीद है। इन पदों पर नियुक्ति की वजह से सरकार पर करीब 129.40 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने का अनुमान किया जा रहा है। लेकिन इस बोझ के बाद सरकारी व्यवस्था में जो सुगमता आयेगी और इतनी घरों में जो खुशियां बरसेंगी, इसे सीएम हेमंत सोरेन भांप चुके हैं।

    Jobs are going to come out in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझाविमो के भाजपा में विलय के प्रस्ताव का स्वागत है : गिलुआ
    Next Article सरकारी धन निजी खाते में रखने वालों की खैर नहीं: हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी

      November 16, 2026

      रांची में डॉक्टरों के प्रचार पर प्रशासन का शिकंजा: होर्डिंग-पोस्टर में खुद की फोटो लगाने वाले चिकित्सकों पर होगी सख्त कार्रवाई

      November 16, 2026

      जमशेदपुर के रोहित सिंह की निवारक हिरासत को हाईकोर्ट ने ठहराया वैध, रिहाई की याचिका खारिज

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले
      • निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी
      • जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए
      • पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार
      • संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version