Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ओरमांझी चिड़िया घर में बाड़े में कूदे युवक को बाघिन ने मार डाला
    Top Story

    ओरमांझी चिड़िया घर में बाड़े में कूदे युवक को बाघिन ने मार डाला

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ओरमांझी। चकला स्थित बिरसा जैविक उद्यान में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ। चिड़िया घर की बाघिन अनुष्का ने अपने बाड़े में कूदे एक युवक को मार डाला। युवक की पहचान खिजूरटोली, बूटी बस्ती निवासी वसीम अंसारी के रूप में की गयी थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
    घटना सुबह करीब 11 बजे घटी। वसीम टिकट लेकर उद्यान के अंदर घुसा और अपना टिकट फाड़ दिया। इसके बाद वह सीधे बाघिन के बाड़े के पास पहुंचा और सखुआ की डाली के सहारे बाड़े के भीतर बने ट्रेंच में कूद गया। जब तक लोग कुछ समझते, वह ट्रेंच के ऊपर चढ़ा। उसे देख कर बाघिन उसके करीब आयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वसीम ने हाथ जोड़ कर बाघिन को प्रणाम किया। इतने में बाघिन ने उसे अपने चंगुल में ले लिया और उसकी गर्दन दबोच ली। वसीम कुछ देर छटपटाया और शांत पड़ गया। बाड़े के बाहर जमा सैलानियों के शोर मचाने पर उद्यान कर्मी वहां पहुंचे। बाघिन की देखभाल करनेवाले कर्मी ने अंदर उसके पिंजड़े का दरवाजा खोल दिया और बाघिन को आवाज लगायी। बाघिन तत्काल पिंजड़े में आ गयी। इसके बाद उद्यान कर्मी बाड़े में घुसे। तब तक वसीम की मौत हो चुकी थी। उसके बाद कर्मियों ने वसीम के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मिलते ही उद्यान में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही ओरमांझी पुलिस भी पहुंची। वसीम बाघिन के बाड़े में कूदा या गिरा, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।

    The tigress killed the young man who jumped into the enclosure in the Ormanjhi bird house
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना के 28 कन्फर्म केस, 3 मरीज ठीक हुए
    Next Article बाबूलाल पर विपक्ष ने फिर किया हंगामा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version