Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»स्कूल-कॉलेज पर फैसला जल्द: हेमंत सोरेन
    Top Story

    स्कूल-कॉलेज पर फैसला जल्द: हेमंत सोरेन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। केंद्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस को राष्ट्रीय आपदा घोषित किये जाने के बाद झारखंड में भी इसे लेकर सतर्कता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को मीडिया से कहा कि राज्य सरकार कोरोना को लेकर सतर्क है। उन्होंने कहा कि बड़ी बैठकों और गोष्ठियों के आयोजन पर पहले ही पाबंदी लगा दी गयी है। स्कूल-कॉलेजों पर बहुत जल्द फैसला किया जायेगा। हरमू स्थित सोहराय भवन में झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में कोरोना एक आपदा बन कर आयी है। हमारा देश भी इसकी चपेट में है और कई लोग इसके कारण बीमार हैं। झारखंड में अब तक कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है, लेकिन सरकार इसे लेकर पूरी तरह सतर्कता बरत रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में कोरोना को लेकर व्यवस्था पूरी कर ली गयी है। आइसोलेशन वार्ड और स्वास्थ्य कर्मी तैयार हैं। इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेजों को बंद करने की स्थिति अभी नहीं आयी है। वैसे हर दिन स्थिति की समीक्षा की जा रही है। वह खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री भी सतर्क हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सचिव लगातार इस मामले पर जिला प्रशासनों से संपर्क में हैं। राज्य के डॉक्टर भी कोरोना को लेकर लगातार सजग हैं। उन्होंने इन आरोपों को गलत बताया कि कोरोना को लेकर सरकार कुछ नहीं कर रही है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है।
    हेमंत सोरेन ने झामुमो कार्यकर्ताओं से सजग रहने और लोगों को जागरूक बनाने में सरकार का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अपने गांव, गली-मुहल्ले में सतर्कता बरतें।

    झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक स्थगित
    इस बीच झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक शनिवार को कोरोना के कारण रद्द कर दी गयी। बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा होनी थी। इसके साथ झारखंड के विभिन्न जिलों और प्रखंड स्तर पर मजबूत करने पर विचार-विमर्श होना था। बैठक में शिबू सोरेन, कई मंत्री, विधायक और जिला और प्रखंड स्तर के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। संक्रमण को लेकर बैठक को अगली सूचना तक स्थगित करने की घोषणा की गयी।

    Decision on school-college soon: Hemant Soren
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में तबाही की बारिश, किसान बेहाल
    Next Article 14 अप्रैल तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद : हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      June 19, 2025

      रांची और पटना में नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी

      June 19, 2025

      जलजमाव से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version