Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»हाई-टेक्नो»गैजेट्स»रिलायंस जियो ने सभी कंपनियों को छोड़ा पीछे
    गैजेट्स

    रिलायंस जियो ने सभी कंपनियों को छोड़ा पीछे

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने 4जी स्पीड के मामले में अन्य दूरसंचार कंपनियों को पछाड़ते हुये अपनी बादशाहत को लगातार बरकरार रखा है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) द्वारा फरवरी के लिए प्रकाशित औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के आंकड़ों में रिलायंस जियो ने एक बार फिर बाजी मार ली है। जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 21.5 एमबीपीएस रही और वह लगातार 26 महीनें से स्पीड के मामले में सबसे तेज 4जी नेटवर्क बना हुआ है। जियो की 4जी स्पीड, एयरटेल और वोडाफोन से ढाई गुना, आइडिया से तीन गुना से भी अधिक नापी गई।
    ट्राई द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार फरवरी में भारती एयरटेल के प्रदर्शन में मामूली सुधार देखा गया। एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड जनवरी के 7.9एमबीपीएस के मुकाबले फरवरी में 8.0 एमबीपीएस रही। जियो के मुकाबले एयरटेल की स्पीड ढ़ाई गुना कम है। हालांकि वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया है और अब वोडाफोन आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं पर ट्राई दोनों के आकंड़े अलग अलग दिखाये है।
    वोडाफोन नेटवर्क की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड में भी मामूली सुधार रहा। फरवरी माह में वोडाफोन की स्पीड एयरटेल के बराबर 8.0 एमबीपीएस रही। जोकि रिलांयस जियो के मुकाबले लगभग ढ़ाई गुना कम है। जनवरी में वोडाफोन की 4जी डाउनलोड स्पीड 7.6 एमबीपीएस मापी गई थी। आइडिया की स्पीड में फरवरी में गिरावट दर्ज की है, अब उसकी 4जी डाउनलोड स्पीड जनवरी के 6.5 एमबीपीएस के मुकाबले 6.3 एमबीपीएस रह गई है।
    फरवरी में 6.5 एमबीपीएस के साथ वोडाफोन, औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा। आइडिया और एयरटेल की फरवरी माह में औसत अपलोड स्पीड क्रमश: 5.5 एमबीपीएस और 3.7 एमबीपीएस रही। आइडिया और एयरटेल दोनों की औसत 4 जी अपलोड स्पीड में गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस जियो की 4जी अपलोड स्पीड एयरटेल से अधिक 3.9 एमबीपीएसमापी गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसामने आये कोरोना वायरस के तीन नये मामले, महाराष्ट्र में अब तक 52 मरीज
    Next Article इटली: कोरोना ने लील ली पीढ़ी, कम पड़े ताबूत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन शुरू, पहले विमान को शानदार सलामी

      December 25, 2025

      क्रिसमस पर आज शेयर बाजार बंद, कल होगा कारोबार

      December 25, 2025

      हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 447 अंक उछला

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Playing Tower Rush – Definitive Slot Mechanics
      • धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
      • Betify Casino Exploré: Rapport 263

      • Betify Casino – Examen Complet 10

      • Экономический календарь от актуальные события, публикации экономического календаря
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version