Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कोरोना : दिन-रात मेहनत कर रही है झारखंड पुलिस
    झारखंड

    कोरोना : दिन-रात मेहनत कर रही है झारखंड पुलिस

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 28, 2020Updated:March 28, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड पुलिस विश्वव्यापी महामारी कोरोना राज्य में नहीं फैले, इसके लिए दिन रात मेहनत कर रही है। करीब एक लाख पुलिसकर्मी पूरे राज्य में सड़क पर हैं। लॉकडाउन में कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकले, इसका प्रयास हो रहा है। पुलिस भूखे-प्यासे सड़क पर है। चिलचिलाती धूप में चौक-चौराहों पर न तो इनके लिए पीने का पानी और न ही खाने की व्यवस्था है। ऐसा नहीं है कि कोरोना इनको नहीं पकड़ेगा। परिवार इनका भी है। लेकिन चिंता राज्य के लोगों की है। डीजीपी एमवी राव की अगुवाई में सीनियर पुलिस अधिकारियों की बैठक भी हो रही है। पिछले तीन दिनों से कई पुलिसकर्मी अपने घर तक नहीं गये हैं। यह स्थिति फिलहाल 14 अप्रैल तक रहेगी। जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है। पुलिसकर्मी सिर्फ शहर ही नहीं, गांव में भी लॉकडाउन को सफल बनाने में जुटे हैं। उन्हें पता है कि अगर पुलिस थोड़ी सी ढील देगी, तो लोग सड़क पर आ जायेंगे।
    लाठी ही माध्यम नहीं
    लॉकडाउन में कुछ लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। चौक-चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी उन्हें रोकते हैं। कहां जा रहे हैं और किस कारण से जा रहे हैं, यह भी पूछते हैं। संतोषप्रद जवाब मिलने के बाद उन्हें जाने दिया जाता है। कुछ लोग बेवजह शहर में घूमते हैं, तो यही पुलिसवाले समझाने की बजाय उन पर लाठियां भी चटकाते हैं। कई युवकों की मोटरसाइकिल की हवा भी खोली गयी। कहीं-कहीं उठक बैठक कराया जाता है, तो कहीं युवकों पोस्टर थमा कर फोटो खींची जाती है। लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मियों को लॉकडाउन को सफल बनाने में लाठी का कम सहारा लेना चाहिए।
    पुलिस का यह भी चेहरा
    रांची में पुलिस का मानवीय चेहरा भी सामने आया है। पुलिस ने कई बेसहारा व्यक्तियों की मदद की और भूखों को खाना खिलाया। खुद को भोजन मिले या न मिले, पर गरीबों को भोजन कराने में रांची पुलिस के जवान जुटे रहे। हिनू चौक महावीर मंदिर के पास एक वृद्धा सड़क के किनारे बैठी थी। एक अधिकारी ने उसे खाने का पैकेट दिया। दूसरे चौक चौराहों पर भी यही स्थिति थी।
    डीजीपी की अपील-समझाएं
    डीजीपी एमवी राव ने पुलिसकर्मियों से अपील की है कि आम लोगों के साथ मित्रवत व्यवहार करें। जो लोग सड़क पर निकलते हैं, उन्हें यह समझाने की कोशिश करें कि घर में रहने से उनकी जिंदगी सुरक्षित है। दुर्व्यवहार से पुलिस की छवि खराब होगी। उन्होंने इस संबंध में सभी जिला के एसपी को भी निर्देश दिया है।
    उधर रांची में लॉक डॉन को और कारगर बनाने के लिए 3000 अतिरिक्त जवान उपलब्ध कराये गये हैं। यह जवान अब शहर के गली मोहल्ले में भी गस्त करेंगे कई स्थानों पर अस्थाई पिकेट भी बनाया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरैन बसेरा में शरण लिये मजदूरों का छलका दर्द, निकले आंसू
    Next Article भारत में बढ़कर 886 हुए संक्रमित मरीज, अबतक 19 लोगों की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

      May 25, 2025

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version