Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भाजपा शासित राज्यों में शराबबंदी लागू करवाएं मोदीः नीतीश
    Top Story

    भाजपा शासित राज्यों में शराबबंदी लागू करवाएं मोदीः नीतीश

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 12, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खगड़िया: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी लागू किए जाने की प्रशंसा किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए आज आग्रह किया कि शराबबंदी के लिए देश में बेहतर वातावरण बनाने के लिए इसे पहले भाजपा शासित प्रदेशों में लागू करवा दें। अपनी ‘निश्चय यात्रा’ के सातवें चरण में खगड़िया में एक ‘चेतना सभा’ को संबोधित करते हुए नीतीश ने बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी से हुए लाभ की चर्चा करते हुए कहा कि बहुत लोग इसको लेकर मेरा मजाक उड़ाते थे, आलोचना करते थे, कानून की निंदा करते थे।

    उच्चतम न्यायालय के एक फैसले में राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य उच्च पथ के 500 मीटर के दायरे में शराब की दुकान खोले जाने को प्रतिबंधित किया गया है, जिसका जिक्र करते हुए नीतीश ने कहा कि जो काम (बिहार में शराबबंदी) हम लोगों ने पूरे तौर पर कर दिया अब तो देश में भी सड़क किनारे शराब उपलब्ध नहीं होगी। यह मामूली उपलब्धि नहीं है और बिहार में तो पूर्ण शराबबंदी लागू है तथा इसका फायदा दिखने लगा है।

    उन्होंने कहा कि हाल में आयोजित प्रकाश पर्व के दौरान पटना आए प्रधानमंत्री ने भी बिहार में शराबबंदी की प्रशंसा की। नीतीश ने कहा ‘‘हम तो उनसे (प्रधानमंत्री से) यही कहेंगे कि शराबबंदी के फायदे को देखते हुए इसे देश भर में लागू करने का उपाय करें और पूरे देश में इसे लागू करने के लिए वातावरण बनाने के वास्ते इसे पहले भाजपा शासित प्रदेशों में पहले लागू करवा दीजिए। इससे बेहतर संदेश जाएगा।’’

    उन्होंने कहा कि तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा ने बोधगया में जारी कालचक्र पूजा के दौरान बुधवार को कहा कि बिहार में शराबबंदी प्रशंसनीय है। नीतीश ने कहा कि अब शराबबंदी के आगे हमें नशामुक्ति की ओर जाना है और इसके लिए दो महीने तक 21 जनवरी से 22 मार्च तक जबरदस्त अभियान चलेगा। आगामी 21 जनवरी को शराबबंदी के पक्ष में अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए 11 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी मानव श्रृंखला में करीब दो करोड़ लोग 45 मिनट तक एक-दूसरे का हाथ थामे खड़े रहेंगे। उन्होंने इस मानव श्रृंखला का भाजपा द्वारा समर्थन किए जाने का स्वागत किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 107 अंक और चढ़ा
    Next Article धोनी ने सीनियर खिलाड़ियों को बखूबी संभाला: कुंबले
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू

    June 29, 2025

    उपायुक्त ने रांची शहर के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

    June 29, 2025

    बोकारो इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा, ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट

    June 29, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल
    • जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी
    • मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया
    • गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू
    • मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version