Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कोरोना की जंग में चिकित्सकों की बड़ी भूमिका : हेमंत सोरेन
    झारखंड

    कोरोना की जंग में चिकित्सकों की बड़ी भूमिका : हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiApril 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • डॉक्टर्स बोले- लॉकडाउन की अवधि बढ़ायें, सोशल डिस्टेंस ही बचाव का माध्यम
      आजाद सिपाही संवाददाता
      रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना संकट में डॉक्टरों की भूमिका महत्वपूर्ण है। डॉक्टरों का सुझाव, इस महायुद्ध में बड़ी भूमिका निभायेगा। सरकार ने संक्रमण के इस दौर में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत कर लिया है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं एवं संसाधनों में हम कुछ पीछे हैं। लेकिन हमें मिलकर तय करना है कि कैसे सीमित संसाधनों से बेहतर परिणाम दें। संसाधन कम हैं, जबकि आत्मबल बहुत है। सीएम ने उक्त बातें बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में राज्य के प्रमुख चिकित्सकों और अधिकारियों संग बैठक करते हुए कही। मौके पर चिकित्सकों ने सुझाव दिया कि झारखंड में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जाये। सोशल डिस्टेंस और मास्क का उपयोग सुरक्षा के सही उपाय हैं, क्योंकि हमें सीमित स्वास्थ्य संसाधनों में बेहतर कार्य करना है।
      कालाबाजारी पर सरकार का पूरा ध्यान
      सीएम को बैठक में चिकित्सकों ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य से संबंधित दवाओं के दाम बढ़ गये हैं। सीएम ने चिकित्सकों को आश्वस्त किया कि टीम बना कर कालाबाजारी रोकी जायेगी। आप सभी इसकी जानकारी सरकार को दें, जिससे कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सरकार कड़े फैसला ले सके।
      लॉकडाउन चुनौती है, हम सामना कर रहे हैं
      मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में लॉकडाउन चुनौती है, जिसका हम सामना कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन का पालन पूरी तरह से हो रहा है, लेकिन शहरी क्षेत्र में लोग पूरी तरह से पालन नहीं कर रहे हैं। राज्य के करीब 7 लाख लोग महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में फंसे हैं। लॉकडाउन के बाद जब फंसे हुए लोग आयेंगे तो एक अलग चुनौती का सामना हमें करना होगा। फंसे हुए लोगों को वहां की राज्य सरकार भरसक मदद करने का प्रयास कर रही है। राज्य में लॉकडाउन समाप्त करने पर सरकार परिस्थितियों का आकलन कर समाप्त या जारी रखने का निर्णय लेगी। सीएम ने यह भी कहा कि झारखंड को नैसर्गिक वरदान है कि यहां के दूरदराज के क्षेत्रों में छोटे-छोटे गांव बसे हैं, जहां आबादी काफी कम है। ऐसे गांवों में संक्रमण का खतरा कम रहता है।
      संघीय ढांचा मजबूत है
      सीएम ने कहा कि इस महामारी में हमारा संघीय ढांचा की मजबूती उभर कर सामने आयी है। अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री से बात होती है। वहां फंसे राज्य के लोगों तक मदद पहुंचा रहे हैं। सीएम ने केंद्र सरकार से मदद के सवाल पर कहा कि इस महामारी में सभी कोई एकजुट है। सीएम ने कहा कि अलग से डॉक्टरों की एडवाइजरी कमेटी बनायी जायेगी। इस कमेटी में कौन-कौन डॉक्टर्स होंगे, यह खुद डॉक्टर्स तय कर के एक लिस्ट सरकार को उपलब्ध करा दें।
      सुझावों को लागू करेंगे
      स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि चिकित्सकों का ग्रुप बना कर विचारों को साझा करेंगे। वर्तमान सरकार चिकित्सकों के चेहरे पर मुस्कान लायेगी। स्वास्थ्य संसाधनों को उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य होगा। बैठक में डॉ अमर कुमार सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ प्रदीप कुमार सिंह, डॉ बीपी कश्यप, डॉ भारती कश्यप, डॉ इकबाल, डॉ संजय कुमार जायसवाल, डॉ विजय मिश्रा, डॉ राजेश कुमार, डॉ नितेश, डॉ पीएन सिंह और अन्य चिकित्सकों ने अपने सुझाव दिये।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपावरफुल इंस्पेक्टर के सामने घुटना टेक चुका है सिस्टम
    Next Article बाबूलाल के लिए परीक्षा की घड़ी है कोरोना संकट
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में जटिल ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज, सैमफोर्ड अस्पताल में हुआ नया कीर्तिमान

      August 1, 2025

      मानसून सत्र : कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष

      August 1, 2025

      विकसित राष्ट्र के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : राष्ट्रपति

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
      • बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
      • अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
      • अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
      • काशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version