Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»आठ विशेष ट्रेनों से सात हजार श्रमिकों की घर वापसी, नासिक से आज लखनऊ पहुंचेगी श्रमिक ट्रेन
    ताजा खबरें

    आठ विशेष ट्रेनों से सात हजार श्रमिकों की घर वापसी, नासिक से आज लखनऊ पहुंचेगी श्रमिक ट्रेन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 3, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लॉकडाउन के बीच देश के विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों के लिए आठ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। इनके जरिये करीब सात हजार लोगों की घर वापसी हो रही है। कुछ ट्रेनें अपने गंतव्य तक पहुंच गई हैं, तो कुछ रास्ते में हैं। इनमें ज्यादातर श्रमिक और उनके परिवार के सदस्य हैं।

    पहली ट्रेन तेलंगाना के लिंगमपल्ली से झारखंड के हटिया के लिए चलाई गई, जो शुक्रवार देर रात हटिया पहुंची। इसी तरह महाराष्ट्र के नासिक से मध्य प्रदेश के लिए चली विशेष ट्रेन भी शनिवार सुबह भोपाल पहुंच गई। जबकि ग्वालियर से बिहार के लिए चली ट्रेन करीब1200 श्रमिकों को लेकर शनिवार दोपहर दानापुर पहुंच गई। एक ट्रेन गुजरात के साबरमती से आगरा के लिए रवाना की गई।
    जबकि रविवार सुबह एक विशेष ट्रेन नासिक से लखनऊ पहुंचेगी।

    पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के चीफ पीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि 24 कोचों वाली इस विशेष ट्रेन में 1187 श्रमिक सवार थे। चिकित्सीय जांच के लिए 20 मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है। जांच के बाद इन्हें बसों से इनके जिलों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 100 बसों का इंतजाम किया गया है। बसों के भीतर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा जाएगा। वहीं, मध्य प्रदेश के 347 श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन महाराष्ट्र के नासिक से शनिवार सुबह भोपाल पहुंच गई। कामगारों की जांच के बाद इन्हें 15 बसों में इनके शहरों व कस्बों में भेजा जाएगा। ज्वाइंट कलेक्टर राजेश गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन के बीच यह पहली विशेष ट्रेन है, जो मध्य प्रदेश के लोगों को लेकर यहां पहुंची है।

    जबकि, महाराष्ट्र में फंसे यूपी के 40 जिलों के 850 से अधिक श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन रविवार सुबह 8 बजे लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुुंचेगी। एडीएम ईस्ट केपी सिंह ने बताया कि सभी श्रमिकों की स्क्रीनिंग के बाद उन्हें रोडवेज की विशेष बसों से उनके गृह जिले भेजा जाएगा। इनमें सबसे अधिक सौ श्रमिक सिद्धार्थनगर जिले के हैं।

    रेलवे ने शनिवार को बताया कि जोनल रेलवे, राज्य प्रशासन की मांग के हिसाब से ट्रेन चलाएगा। इसके लिए स्थानीय जिलाधिकारी और डीआरएम (संभागीय रेलवे प्रबंधक) एक दूसरे से संपर्क कर रहे हैं। इस बारे में अगर कोई विशेष जानकारी हुई, तो जोनल सीपीआरओ (मुख्य जनसंपर्क अधिकारी) बताते रहेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल मंत्री से मांग की है कि श्रमिकों को अपने गृहराज्य पहुंचाने के लिए देशभर में कम से कम 28 ट्रेनें चलाई जाएं।

    ओडिशा से लौटेंगे 60 हजार प्रवासी कामगार

    ओडिशा सरकार ने विभिन्न राज्यों के 60 हजार प्रवासी कामगारों को वापस उनके गृह राज्य भेजने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सभी जिलाधिकारियों और नगर निगम के आयुक्तों को लिखे पत्र में अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके जेना ने प्रवासी कामगारों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने को कहा है। राज्य सरकार ने प्रवासी कामगारों को ‘अतिथि श्रमिक’ का दर्जा दिया है।

    ट्रेनें के नाम : 

    • जयपुर (राजस्थान) से पटना (बिहार) 1200
    • कोटा (राजस्थान) से हटिया (झारखंड) 1000
    • नासिक (महाराष्ट्र) से लखनऊ (यूपी) 850
    • नासिक (महाराष्ट्र) से भोपाल (मध्य प्रदेश) 347
    • लिंगमपल्ली (तेलंगाना) से हटिया (झारखंड) 1140

     

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरमजान में मुसलमानों को राशन बांट रहा RSS
    Next Article कोरोना योद्धाओं को भारतीय सेना का सलाम, बरसाए गये फूल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version