- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पक्ष-विपक्ष के कई नेताओं ने की मुलाकात
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को गुरूवार को सीवियर हर्ट अटैक के बाद रिम्स में भर्ती कराया गया जहां कार्डियोलॉजिस्ट डॉ प्रशांत, डॉ प्रकाश और डॉ प्रवीण श्रीवास्तव की देखरेख में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। एंजियोप्लास्टी के बाद उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। एंजियोप्लास्टी के बाद उन्हें अस्पताल के सीसीयू वार्ड में रखा गया है। दिन के बारह बजे जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब उनकी स्थिति गंभीर थी। उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। रिम्स के डॉक्टरों के अनुसार दिन के सवा बारह बजे उनकी एंजियोप्लास्टी शुरू हुई और एक बजे तक प्रोसिजर खत्म हो गया। उनकी दाहिनी धमनी में 100 फीसदी ब्लॉकेज था और इसी वजह से उन्हें हर्ट अटैक आया था।
मुख्यमंत्री समेत कई नेता रिम्स पहुंचे
श्री प्रकाश के हर्ट अटैक आने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने रिम्स पहुंचकर उनका हाल-चाल लिया। भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्रियों की सहृदयता के लिए उनके प्रति आभार जताया है। इसके साथ ही दीपक प्रकाश का हाल जानने के लिए
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, सुबोध सिंह गुड्डू, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, विधायक समरी लाल, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, सत्यनारायण सिंह, मनोज मिश्रा, भानु जालान, अमित सिंह, राहुल अवस्थी, देवराज सिंह, प्रमोद पांडेय, चुन्नू मिश्रा, राधाकृष्ण किशोर, सरोज सिंह, डॉ मनोज, योगेंद्र प्रताप सिंह, रमेश पुष्कर, पंकज पांडेय, जय सिंह यादव, कैलाश यादव, अभिषेक सिंह, राज श्रीवास्तव, राकेश चौधरी और कुंदन सिंह ने रिम्स पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.