Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ ने वेतन भुगतान शुरू करने की मांग की
    झारखंड

    झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ ने वेतन भुगतान शुरू करने की मांग की

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 9, 2020Updated:May 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री से की वेतन भुगतान शुरू करने की मांग
    रांची। झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू, प्रदेश महासचिव बलजीत कुमार सिंह, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद कयामुद्दीन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार दूबे ने संयुक्त रूप से जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, उपायुक्त रांची, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री से वेतन भुगतान शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा किविगत वर्ष 2019 जुलाई महीने में प्राथमिक शिक्षकों का नियुक्ति हुई थी। लेकिन सर्टिफिकेट जांच के नाम पर 11 महीने बीत जाने के बाद भी वेतन का भुगतान प्रारंभ नहीं हो पाना अत्यंत खेदजनक है। जिसके कारण परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गयी है। कहा कि एक ओर कोरोना संक्रमण में आम आदमी को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जा रही है। दूसरी ओर 2019 में नियुक्त शिक्षकों का 10 माह का वेतन बकाया भुगतान नहीं हुआ है। शिक्षा विभाग से कई बार संपर्क करने पर बार-बार एक ही जवाब आ रहा है कि अभी तक सर्टिफिकेट का जांच नहीं हो पाया है। जबकि अभ्यर्थी द्वारा जांच के लिए डिमांड ड्राफ्ट विभाग को नियुक्ति के समय 2019 में ही जमा कर दिया गया था। लेकिन अभी तक जांच हुआ या नहीं या तो विभागीय विषय है। कोरोना आपदा लोक डाउन होने के कारण आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो गयी है।
    हाईकोर्ट के आदेश पर हुई थी नियुक्ति
    पूरे राज्य में हाईकोर्ट के आदेश पर नियुक्ति हुई थी। अन्य जिलों में भुगतान हो गया है। शपथ पत्र के आधार पर भी वेतन प्रारंभ कर दिया गया है। लेकिन राज्य की राजधानी होने के बावजूद भी रांची जिला के शिक्षकों का अभी तक वेतन भुगतान प्रारंभ नहीं हो पाना बेहद चिंतनीय विषय है।
    2019 में इनकी हुई थी नियुक्ति
    जनार्दन स्वामी, अरुण कुमार साहू ,अजीत नायक, वरुण कुमार, गौरव चंद्र मंडल, नंदी कुंभकार जगन माझी, अर्जुन कुमार, सुबोध कुमार, अनिता कुमारी, मनोज कुमार दास, दशरथ गोराई, तापस तिवारी, मेरी एक्का, जगन्नाथ साहा, रंजीता पटेल, सुनील कुमार महतो, हरेंद्र कुमार, अर्जुन कुमार, कांति कुमारी, गौरव अग्रवाल, अंशु गोपाल घोष इत्यादि ।

    Jharkhand Elementary Teachers Association demands start of payroll
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएजेएल की 16.38 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश
    Next Article हिंदपीढ़ी से लोहरदगा आने के लिए जारी किया ई-पास, रद्द
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version