Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सबके लिए काम कर रही है हेमंत सरकार : विनोद पांडेय
    Breaking News

    सबके लिए काम कर रही है हेमंत सरकार : विनोद पांडेय

    azad sipahiBy azad sipahiMay 11, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वे विनम्र हैं। राजनीति की गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने हर मौके पर यह साबित किया है कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। वे झामुमो महासचिव विनोद पांडेय हैं। वर्ष 1984 में झामुमो से जुड़नेवाले विनोद पांडेय ने पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपना दम-खम दिखाया है। कोरोना संकट की इस घड़ी में झारखंड सरकार की प्राथमिकताओं, उसकी चुनौतियों और पार्टी के कामकाज पर दयानंद राय ने लंबी बातचीत की। प्रस्तुत है उस बातचीत का संपादित अंश।

    सवाल : सवा चार महीने पुरानी हेमंत सरकार की प्राथमिकताएं क्या हैं और कोरोना संकट से यह सरकार कैसे निबटेगी?
    जवाब : हेमंत सरकार की प्राथमिकता में गरीब पहले पायदान पर हैं, पर यह भी सच है कि सरकार समाज के हरेक वर्ग के हित को ध्यान में रखकर सबके कल्याण के लिए काम कर रही है। सरकार ने कई मौकों पर अपनी संवेदनशीलता दिखायी भी है और इससे जनता का भरोसा जीता है। जहां तक कोरोना संकट की बात है तो सरकार ने कोरोना संकट के काल में हर गरीब तक अनाज पहुंचाया है और यह भी सुनिश्चित किया है कि कोई भी भूखा न रहे। इस संकट के दौर में सरकार ने कैसे काम किया यह पूरा देश देख रहा है। हम इस चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे और इस पर विजय हासिल करेंगे।

    सवाल : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक खाली खजानेवाला राज्य मिला है। दूसरे राज्यों से पांच लाख से अधिक मजदूर झारखंड लौटनेवाले हैं उन्हें रोजी-रोजगार देने के लिए सरकार की क्या तैयारियां हैं?
    जवाब : चुनौतियों से न तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन डरते हैं और न झामुमो डरता है क्योंकि झामुमो का तो जन्म ही चुनौतियों के बीच हुआ है। बीती सरकार के जाने के बाद सरकार को एक खाली खजानेवाला राज्य मिला और यह सर्वविदित है। पर यह भी सच्चाई है कि झारखंड एक संसाधनों से भरा-पूरा राज्य है। केवल केंद्र की लोहा और कोयला कंपनियों पर झारखंड सरकार का पचास हजार करोड़ बकाया है। इसके अलावा जीएसटी का हिस्सा और अन्य राशि केंद्र दे दे तो राज्य को कोई विशेष दिक्कत नहीं होगी। देश के अन्य राज्यों से जो प्रवासी मजदूर झारखंड आ रहे हैं उन्हें रोजी-रोजगार मुहैया कराने के लिए सरकार की पूरी मशीनरी काम कर रही है।

    सवाल : भाजपा नेता अक्सर आरोप लगाते हैं कि हेमंत सरकार ट्विटर पर चलनेवाली सरकार है और इससे जनता का भला नहीं होगा?
    जवाब : भाजपा का सत्ता से बाहर रहना यह बताने के लिए पर्याप्त है कि झारखंड में हेमंत सोरेन की लोकप्रियता कितनी है। कोरोना संकट में ट्विटर और फेसबुक ने जनता से कनेक्ट रहने में सरकार की मदद की है। कई दफा इसके जरिये जनता की समस्याओं का समाधान भी सरकार ने तीव्रता से किया है। विपक्ष की आलोचना इसका सबूत है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता जनता के बीच बढ़ी है।

    सवाल : कोरोना संकट में भाजपा कार्यकर्ता मोदी आहार और राशन बांट रहे हैं, ऐसे में झामुमो पार्टी और इसके कार्यकर्ता क्या कर रहे हैं?
    जवाब : भाजपा संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद कम और राजनीति अधिक कर रही है। इसका सीधा प्रमाण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर आहार और राशन का वितरण है। झामुमो का संकट की इस घड़ी में राजनीति करने का कोई इरादा नहीं है क्योंकि हमें लगता है कि इसके लिए कई मौके आयेंगे। झामुमो पार्टी और कार्यकर्ता दो स्तरों पर काम कर रहे हैं। एक ओर तो पार्टी कार्यकर्ता सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि राज्य में कोई भी भूखा न सोये। वहीं दूसरी ओर झामुमो विधायक और सांसद अपने कोष से भी जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंंड के लिए चुनौती है कोरोना के बाद का दौर
    Next Article सांसद संजय सेठ के प्रयास से इंदौर में फंसे आठ मूक-बधिर बच्चों को रांची लाया गया
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version