आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। सांसद संजय सेठ के प्रयास से इंदौर में मूक-बधिर स्कूल में पढ़ रहे आठ बच्चों को वापस रांची लाया गया। झारखंड के बच्चे इंदौर में पढ़ाई कर रहे थे, जिसमें रांची के चार, जमशेदपुर के एक, बोकारो के एक, देवघर के एक, पलामू के एक बच्चे शामिल हैं।
महामंत्री सुनील साहू द्वारा सांसद सेठ से संपर्क स्थापित कर बच्चों को रांची लाने का अनुरोध किया गया था। इसके बाद सांसद संजय सेठ ने तुरंत इंदौर के सांसद शंकर लालवानी से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद बच्चों का रांची आना संभव हो पाया। इसके लिए सभी बच्चे और उनके अभिभावकों ने रांची के सांसद संजय सेठ के प्रति आभार प्रकट किया।
सांसद संजय सेठ के प्रयास से इंदौर में फंसे आठ मूक-बधिर बच्चों को रांची लाया गया
Previous Articleसबके लिए काम कर रही है हेमंत सरकार : विनोद पांडेय
Next Article फरार चल रहे दबंग विधायक ढुल्लू ने किया सरेंडर
Related Posts
Add A Comment