कान्हाचट्टी(चतरा). पुलिस ने बेंगो खुर्द एवम सहातू में छापेमारी कर 57 किलो तरल अवस्था में अवैध अफीम, 64 किलो डोडा व करीब 150 किलो गांजा बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया। यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने सोमवार को दी। बरामद किए गए नशे की बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई।
गिरफ्तार तस्करों में प्रकाश कुमार भोक्ता व पचुवा उरांव के रूप में की गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों भाग रहे थे पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। इस कारोबार में शामिल कुछ अन्य तस्कर भागने में सफल रहे।