Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गोंदा डैम-फिल्ट्रेशन प्लांट का किया निरीक्षण
    Breaking News

    पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गोंदा डैम-फिल्ट्रेशन प्लांट का किया निरीक्षण

    azad sipahiBy azad sipahiMay 13, 2020Updated:May 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • डैम में केज मछली पालन मामले में जांच के आदेश
    • डैम को अतिक्रमण मुक्त किया जाये
    • हर हाल में निर्बाध पेयजलापूर्ति सुनिश्चित हो
    • डैम एरिया के पार्क एवं फाऊंटेन का सौंदर्यीकरण करें

    रांची। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कांके रोड स्थित गोंदा डैम एवं फिल्ट्रेशन प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने कई मामलों पर अफसरों को फटकार भी लगायी। मंत्री ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी सूरत में पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। इस डैम से एक लाख से अधिक लोगों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। निर्बाध जलापूर्ति के लिए मंत्री ने निर्देश दिया। मंत्री ने गोंदा जल शोध संस्थान में हो रहे वॉटर ट्रीटमेंट की प्रक्रिया को समझा एवं स्वयं पानी पीकर इसकी अच्छी गुणवत्ता से संतुष्ट हुए। इस वर्ष 2119 फीट 08 इंच पानी डैम में उपलब्ध है, जो संतोषप्रद है। मंत्री ने अधिकारियों से डैम एरिया में चल रहे पार्क एवं फाऊंटेन का वृहद रूप से सौंदर्यीकरण करने का निर्देश दिया, जिससे पर्यटन एवं रोजगार के अवसर पैदा हो सके तथा स्थानीय लोगों एवं स्कूल के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के समय तत्संबंधी लाभ उठा सकें। ट्रीटमेंट प्लांट में कम कर रहे दैनिक मजदूरों के लंबित मानदेय का भुगतान अविलंब करने का निर्देश मंत्री ने अभियंता को दिया। मंत्री ने अवैध रूप से मत्स्य पालकों के द्वारा डैम में अतिक्रमण कर केज लगाकर मछली पालन कर रहे लोगों से डैम को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश अभियंताओं को दिया। इसके अतिरिक्त मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उच्च न्यायालय ने वर्ष 2017-18 में डैम का अतिक्रमण कर रहे लोगों को हटाने का आदेश दिया था। इसका अनुपालन अभी तक पूर्ण रूप से नहीं हो सका है। डैम के कैचमेट एरिया में लोगों द्वारा स्थायी एवं अस्थायी रूप से कई मकानों एवं दुकानों का निर्माण कर लिया गया है। इससे डैम का एरिया संकीर्ण होने के साथ डैम पर प्रदूषण का बहुत बड़ा खतरा भी मंडरा रहा है। मंत्री ने अविलंब डैम के कैचमेट एरिया को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश अभियंताओं को दिया। निरीक्षण के क्रम में मंत्री के ओएसडी दिपांकर पंडा, अधीक्षण अभियंता केकेवर्मा, यांत्रिक अंचल के अधीक्षण अभियंता अनिल झा, यांत्रिक प्रमंडल रांची के कार्यपालक अभियंता कार्तिक भगत, गोंदा प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता शशि शेखर सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

    इंजीनियर इन चीफ को शो कॉज
    निरीक्षण के क्रम में इंजीनियर इन चीफ के नहीं होने से मंत्री खफा दिखे। कहा कि अगर मंत्री रांची में किसी डैम एवं प्लांट का निरीक्षण करते हैं, तो उसमें विभागीय सचिव को उपस्थित रहना चाहिए। विभागीय इंजीनियर इन चीफ श्वेताभ कुमार के शामिल नहीं होने पर भी मंत्री ने गहरी नाराजगी जाहिर की और उन्हें शो कॉज जारी करने का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMSME को बिना गारंटी 3 लाख करोड़ का लोन
    Next Article आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलों को जारी किया 25-25 लाख
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      June 19, 2025

      रांची और पटना में नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी

      June 19, 2025

      जलजमाव से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version