Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ममता ने वैश्विक व्यापार सम्मेलन में नोटबंदी का मुद्दा उठाया
    Top Story

    ममता ने वैश्विक व्यापार सम्मेलन में नोटबंदी का मुद्दा उठाया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 20, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नोटबंदी को लेकर विरोध का सिलसिला आज बंगाल वैश्विक व्यापार सम्मेलन के पहले दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि राज्य के उद्योग इसकी वजह से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ममता ने आज यहां कहा, ‘‘राज्य के उद्योग नोटबंदी तथा बैंकिंग प्रणाली में नए नोट डालने की प्रक्रिया की वजह से परेशानी का सामना कर रहे हैं। अर्थव्यवस्था में सुस्ती आ रही है और व्यापारी, किसान और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इसके बावजूद मैं सभी को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करती हूं।’’

    इस सम्मेलन में देश के वरिष्ठ उद्योगपतियों के साथ विदेशी प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम उद्योग को राहत दे रहे हैं। राज्य के पास अधिशेष बिजली, कौशल और सस्ता श्रम, भूमि बैंक आदि है और राज्य में उद्योग के लिए जमीन की कमी नहीं है।’’ बंगाल को पूर्वोत्तर तथा दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लिए गेटवे बताते हुए ममता ने कहा कि यहां किया गया निवेश इन स्थानों के अलावा पड़ोसी देशों बांग्लादेश, भूटान और नेपाल तथा चीन के कुछ हिस्सों में पहुंचेगा।

    कार्य संस्कृति में सुधार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि छह साल पहले उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद से एक भी श्रम दिवस का नुकसान नहीं हुआ है। पूर्ववर्ती वामदलों की सरकार के समय 78 लाख श्रमदिवसों का नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि हम हड़ताल या तालाबंदी का समर्थन नहीं करते। हम मुद्दों को 24 घंटे में सुलझाने का प्रयास करते हैं। इस सम्मेलन में आरपी संजीव गोयनका समूह के संजीव गोयनका, एयरटेल के राजन भारती मित्तल, हीरो मोटोकार्प के पंकज मुंजाल तथा फ्यूचर समूह के किशोर बियाणी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखुली अभिव्यक्ति अब विश्वविद्यालयों में खतरा हैः मनमोहन
    Next Article कश्मीरी पंडितों की वापसी के लिए विधान परिषद में प्रस्ताव पारित
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    विश्वकर्मा पूजा पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

    September 17, 2026

    UCC पर जदयू में अलग-अलग सुर, 18 सितंबर की बैठक से साफ होगा नीतीश कुमार की पार्टी का रुख

    September 16, 2026

    बिरसा चौक में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम और महिलाओं के बीच झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    September 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सुनेत्रा पवार बनेंगी NCP का नया चेहरा? महाराष्ट्र में संगठन मजबूत करने की तैयारी
    • विश्वकर्मा पूजा पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
    • UCC पर जदयू में अलग-अलग सुर, 18 सितंबर की बैठक से साफ होगा नीतीश कुमार की पार्टी का रुख
    • झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को फांसी की सजा, 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला
    • बिहार में बाढ़ पीड़ितों के खातों में भेजी गई 7-7 हजार की सहायता राशि, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए एक हफ्ते में छूटे हुए नाम जोड़ने के निर्देश
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version