Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कोरोना की जंग जीतनेवाला पहला राज्य बनेगा झारखंड: डॉ रामेश्वर
    Jharkhand Top News

    कोरोना की जंग जीतनेवाला पहला राज्य बनेगा झारखंड: डॉ रामेश्वर

    azad sipahiBy azad sipahiMay 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केंद्र अपने मार्फत लोन देता, तो कम ब्याज देना पड़ता
    रांची। मंत्री सह कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में राज्य अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। इस महामारी से निपटने में राज्य को ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है, जबकि लॉकडाउन के कारण राजस्व संग्रहण में कमी आयी है, ऐसे में राज्यों को ज्यादा उधारी लेनी पड़ेगी। डॉ उरांव ने कहा कि जब केंद्र सरकार सुधार की बात करती है, तो सबसे यही सुधार होना चाहिए था कि केंद्र अपनी उधार सीमा बढ़ा कर राज्यों को उधार देता। ऐसी स्थिति में यह एक बड़ा रिफार्म होता, क्योंकि राज्यों की उधारी की लागत ज्यादा आती है, यानी उन्हें अधिक ब्याज पर धन जुटाना पड़ता है, जिससे उनकी देयता ज्यादा बढ़ जाती है, जबकि केंद्र को काफी सस्ते में कर्ज मिल जाता है और इसी कर्ज से राज्यों को कर्ज के ही रूप में धन मिलता है। ऐसे में राज्यों को लगभग दो प्रतिशत कम ब्याज लगता। अभी अप्रैल महीने में केरल को 8.96 प्रतिशत और नागालैंड को आठ प्रतिशत की ब्याज दर पर कर्ज जुटाना पड़ा है, जो राज्यों पर भारी बोझ है। मंत्री सोमवार को कांग्रेस निगरानी समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
    मंत्री ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार के साथ झारखंड भी संघर्ष में साथ खड़ा रहा है। डॉ उरांव ने कहा कि बहुत जल्द हम कोरोना महामारी संक्रमण से बाहर निकलेंगे। पूरे भारत देश में झारखंड इस महामारी को परास्त करने में सबसे पहला राज्य होगा।

    लॉकडाउन अवधि का इएमआइ माफ करे केंद्र: आलोक दुबे
    रांची। प्रवक्ता आलोक दुबे ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए मंत्रियों के समूह की बैठक में कई मसलों पर चर्चा हुई है। इसमें केंद्र सरकार से लॉकडाउन अवधि के दौरान सभी प्रकार के इएमआइ को माफ करने और व्याज नहीं लेने की मांग की गयी है। इसमें प्रदीप तुलस्यान, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, सन्नी टोप्पो मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछठी जेपीएससी की मेरिट लिस्ट को चुनौती, हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
    Next Article ओरैया में मौत के लिए राजस्थान सरकार जिम्मेवार: महेश पोद्दार
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version