Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड के सिस्टम में ‘मनोज गुप्ता’ का घुन
    Breaking News

    झारखंड के सिस्टम में ‘मनोज गुप्ता’ का घुन

    azad sipahiBy azad sipahiMay 20, 2020No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • इस नये ‘पावर सेंटर’ ने राज्य को बहुत नुकसान पहुंचाया

    पिछले कुछ दिनों से झारखंड में एक नाम की चर्चा हो रही है, जिसका न तो कोई चेहरा है और न किसी को यह पता है कि वह करता क्या है। लोगों को केवल इतना पता है कि वह नाम है मनोज गुप्ता, जिसने कुछ महीने पहले तक पूरे सिस्टम को अपने हाथ में ले रखा था और जब जिसे चाहता था, अपनी पसंद के अनुसार नचाता था। इस मनोज गुप्ता नामक शख्स के बारे में जो जानकारी अब सामने आ रही है, उसके अनुसार उसके लिए दर्जनों लोग काम करते थे, जिनमें अपराधी भी थे, पुलिस अधिकारी भी थे और राजनीतिक हस्तियां भी। इस गंठजोड़ ने न केवल झारखंड के कोयला कारोबार पर कुंडली जमा रखी थी, बल्कि अफसरशाही के रौब में उद्यमियों और कारोबारियों से अवैध वसूली का धंधा भी चला रहा था। इस चौकड़ी के खिलाफ झारखंड ही नहीं, आसपास के राज्यों की पुलिस भी कार्रवाई से कतराती थी, क्योंकि इसकी ताकत का अंदाजा सभी को था। मनोज गुप्ता की इस चौकड़ी ने झारखंड के कोयला आधारित उद्योग से करोड़ों रुपये की वसूली तो की ही, कई उद्यमियों को सड़क पर लाकर खड़ा भी कर दिया। कई उद्यमियों ने इस चौकड़ी के डर से अपना कारोबार बंद कर दिया, जिसका सीधा असर वहां काम करनेवाले लोगों पर पड़ा। इस तरह इस चौकड़ी ने झारखंड को भीतर से खोखला बनाना शुरू कर दिया। अब इस चौकड़ी के कारनामों की फेहरिस्त खुल रही है, तो पता चलता है कि यह चौकड़ी तो कोरोना महामारी से भी खतरनाक है। ‘मनोज गुप्ता’ चौकड़ी पर आजाद सिपाही टीम की विशेष रिपोर्ट।

    मनोज गुप्ता ने धनबाद के उद्यमी से 40 लाख की रंगदारी मांगी, थाने में एफआइआर। कौन है मनोज गुप्ता और किसके लिए वसूलता है पैसा। चर्चा में है मनोज गुप्ता। तीन-चार दिन पहले जब यह खबर अखबारों में प्रकाशित हुई, तब लोगों को यह पता भी नहीं था कि यह मनोज गुप्ता कौन है और क्या करता है। आखिर इस व्यक्ति के पास इतनी ताकत कहां से आयी कि यह उद्यमियों को फोन कर और बुला कर रंगदारी के रूप में लाखों रुपये की मांग करता है।

    काले हीरे के नाम से जाना जानेवाला कोयला न जाने कितनों के दामन को काला कर गया है, यह अब धीरे-धीरे सामने आने लगा है। जानकारी मिल रही है कि कोयला के कारोबार पर एकछत्र राज कायम करने के उद्देश्य से ही मनोज गुप्ता नामक शख्स को सामने लाया गया। इस शख्स ने धनबाद के वैसे उद्यमियों पर सबसे पहले निशाना साधा, जो कोयला आधारित उद्योग चलाते हैं। झारखंड के कुछ अधिकारी और राजनीतिक चेहरों ने मनोज गुप्ता का दामन थाम लिया और धीरे-धीरे इस चौकड़ी ने कोयला क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गिरोहों से भी सांठगांठ कर ली। पावर और पैसे के बल पर मनोज गुप्ता पूरे सिस्टम पर हावी हो गया। मनपसंद अधिकारियों की पोस्टिंग कराने लगा और जो अधिकारी इसकी राह में बाधा पैदा करते थे, उन्हें तत्काल हटा देना इसके बायें हाथ का खेल हो गया था।

    मनोज गुप्ता और उसकी चौकड़ी का खेल झारखंड में पिछले सात-आठ साल से चल रहा था। धनबाद के एक उद्यमी ने पुलिस को जो शिकायत पत्र भेजा है, उससे साफ हो जाता है कि यह चौकड़ी 2012 में ही सक्रिय थी। झारखंड के अलावा बंगाल की पुलिस भी उद्यमियों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही थी। बकौल सांवरिया, इस चौकड़ी का खौफ इतना अधिक था कि वह उच्चाधिकारियों के पास शिकायत भी नहीं करते थे।

    धनबाद को देश की कोयला राजधानी कहा जाता है। यहां कोयले का अवैध कारोबार भी खूब होता है और दुनिया को इसकी जानकारी भी है। लेकिन मनोज गुप्ता की चौकड़ी ने इस अवैध कारोबार को चांडिल, रांची और रामगढ़ होते हुए हजारीबाग, लातेहार और गिरिडीह तक पहुंचा दिया और इस तरह पूरे झारखंड को इस अवैध कारोबार का अड्डा बना दिया। कोयले का अवैध खनन और गैर-कानूनी तरीके से उसकी दूसरे राज्यों तक ढुलाई के जरिये इस कारोबार को स्थानीय आपराधिक गिरोहों की मदद से बढ़ाया गया। इस पूरे कारोबार में पुलिस के कुछ अधिकारी संरक्षक की भूमिका में आ गये। इस गिरोह को कोयले के इस अवैध कारोबार से अकूत पैसा आ गया, तो इसका नंगा नाच शुरू हो गया।

    अलग राज्य बनने के बाद से झारखंड की चर्चा राजनीतिक अस्थिरता और भ्रष्टाचार के लिए होती रही, लेकिन इसकी आड़ में यह चौकड़ी भी खूब फलती-फूलती रही। इस चौकड़ी का आतंक इतना अधिक था कि कोई इसके खिलाफ जुबान नहीं खोलता था। यदि कभी किसी अधिकारी ने इस चौकड़ी के रास्ते में आने की कोशिश की, तो उसका तत्काल तबादला कर दिया जाता था। इस चौकड़ी ने आपराधिक गिरोहों को भी अपने साथ मिला लिया। सुशील श्रीवास्तव और भोला पांडेय जैसे सरगनाओं के खात्मे के बाद उनके गिरोहों के अपराधियों को इस चौकड़ी ने संरक्षण दिया और तब दबंगई के सहारे अपना धंधा चलाने लगा। कहा जाता है कि शेर को एक बार खून का स्वाद पता लग जाये, तो वह आदमखोर बन जाता है। मनोज गुप्ता की चौकड़ी को भी पैसे का स्वाद लग गया था और इसने सिस्टम को अपने कब्जे में करने का खेल शुरू कर दिया। इस चौकड़ी की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कहीं बाहर से एक बैजनाथ प्रसाद गुप्ता नामक शख्स आता है और झारखंड की राजधानी रांची में सत्ता की नाक के ठीक नीचे स्पेशल ब्रांच के समानांतर कार्यालय पर परोक्ष रूप से कब्जा कर लेता है। उसे दो-दो बॉडीगार्ड और विशेष शाखा के दो ड्राइवर भी मुहैया करा दिया जाता है। इतना ही नहीं, इस कार्यालय में विशेष शाखा के तकनीशियनों को तैनात भी कर दिया जाता है और यहां से विरोधी राजनीतिज्ञों, बिल्डरों और बड़े व्यवसायियों के फोन टेप किये जाने लगते हैं। पैसा और पावर आ गया, तो गलत हरकतें भी होने लगती हैं। इस चौकड़ी ने बेकसूर की गाड़ी में गांजा रखवा दिया और फिर पुलिस से उसे पकड़वा दिया। यह सब एक खास शौक पूरा करने के लिए किया गया। यह पूरी चौकड़ी पुलिस विभाग के एक वरीय अधिकारी के संरक्षण में काम कर रही थी। उसी का पूरा संरक्षण इस चौकड़ी के साथ था। अब भी वह अधिकारी सिस्टम के इन घुन को बचाने की पूरी कोशिश कर रहा है।

    अब जैसे-जैसे इस चौकड़ी के कारनामों की परतें खुल रही हैं, लोगों को पता चल रहा है कि झारखंड के असली गुनहगार कौन हैं। लोग यह भी समझने लगे हैं कि यह चौकड़ी कोरोना वायरस से भी अधिक खतरनाक है, जो न केवल लोगों के लिए खतरा है, बल्कि इसने राज्य के आर्थिक आधार को ही खोखला बना दिया है। लोगों को उम्मीद बंधी है कि अब इस चौकड़ी का अंत निकट है। यह उम्मीद जितनी जल्दी पूरी होगी, राज्य के लिए उतना ही श्रेयस्कर होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलॉकडाउन के बीच हाइकोर्ट में 113 मामले निष्पादित
    Next Article नशे में धुत ड्राइवर ने कार को हवा में उड़ाया।
    azad sipahi

      Related Posts

      एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version