Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एक तिहाई घरेलू उड़ानें शुरू होंगी, सप्ताह में कुल 100 उड़ानें रहेंगी
    Breaking News

    एक तिहाई घरेलू उड़ानें शुरू होंगी, सप्ताह में कुल 100 उड़ानें रहेंगी

    azad sipahiBy azad sipahiMay 21, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • रूट्स को सात हिस्सों में बांटकर न्यूनतम और अधिकतम किराया निर्धारित किया गया
    • तय किराया अगस्त तक लागू रहेगा, दिल्ली-मुम्बई का किराया 3,500 से 10,000 तक होगा 

    नई दिल्ली । नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सबकी सहमति से हम 25 मई से सुरक्षा उपायों के तहत घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू करेंगे। गर्मियों के शेड्यूल-2020 के हिसाब से शुरुआत में एक तिहाई घरेलू उड़ानें शुरू होंगी। सप्ताह में कुल उड़ानों की संख्या 100 तक सीमित रहेंगी।

    हरदीप पुरी ने कहा कि उड़ान के संचालन के लिए रूट्स को सात हिस्सों में बांटा गया है, जिसके तहत 40 मिनट से कम समय लेने वाले रूट्स, 40 से 60 मिनट का समय लेने वाले रूट्स, 60-90 मिनट का समय लेने वाले रूट्स, 90 से 120 मिनट का समय लेने वाले रूट्स, 2 से 2.50 घंटे का समय लेने वाले रूट्स, 2.50 से 3 घंटे का समय लेने वाले रूट्स और 3 से 3.5 घंटे का समय लेने वाले रूट्स शामिल हैं। पुरी ने कहा कि हमने न्यूनतम और अधिकतम किराया निर्धारित किया है। दिल्ली-मुंबई के मामले में 90-120 मिनट के बीच की यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 3500 रुपये और अधिकतम किराया 10,000 रुपये होगा। यह 3 महीने तक यानी 24 अगस्त 2020 तक लागू रहेगा।

    मंत्री पुरी ने कहा कि पहले विमानन  कंपनियां न्यूनतम और अधिकतम किराया की जानकारी अपनी वेबसाइट पर डाल देती थीं लेकिन अब हमने रेल किरायों को ध्यान में रखते हुए किराया तय करने के बारे में सोचा है, जो वास्तविक है। हमने वास्तविक किराया फिक्स किया है ताकि किसी कंपनी को व्यापार में मुश्किल का सामना न करना पड़े। यह आदेश 24 अगस्त को 23:59 बजे तक लागू रहेगा। मेट्रो से मेट्रो शहरों और मेट्रो से नॉन मेट्रो शहरों के लिए अलग नियम होंगे। मेट्रो से मेट्रो शहरों के लिए एक तिहाई उड़ानों को इजाजत मिली है। मेट्रो से मेट्रो शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे शहर शामिल हैं।

    हरदीप पुरी ने मिडिल सीट खाली रखने के सवाल पर कहा कि उड़ान के दौरान बीच की सीट खाली नहीं जाएगी। हर उड़ान के बाद फ्लाइट को सेनेटाइज किया जायेगा। यात्रियों और क्रू मेम्बरों के लिए हर सावधानी बरती जाएगी। अगर मिडिल सीट खाली छोड़ दें तो इसका भार यात्रियों पर जाएगा। ‘वंदे भारत मिशन’ के बारे में हरदीप पुरी ने कहा कि 20 हजार भारतीय नागरिकों को देश में वापस लाया गया है और आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हमने अपने नागरिकों को लाने के लिए आउटगोइंग विमान का उपयोग किया है, जो आमतौर पर विदेश में रहने वाले हैं और उन्हें यात्रा करने की आवश्यकता है।

    अन्तरराष्ट्रीय उड़ानों के बारे में पुरी ने कहा कि घरेलू उड़ानों को शुरू करने के अनुभव के आधार पर हमें कुछ प्रक्रियाओं को बदलना पड़ सकता है, तभी हम अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बारे में सोचेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 25 मार्च के बाद से कार्गो विमान के माध्यम से पांच लाख किलोमीटर तक का सफर तय किया गया। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना वायरस से जुड़ी सामग्री को राज्यों तक पहुंचाया गया। विदेश से भी मेडिकल सामान देश में लाया गया है।

    विमान यात्रा के लिए जारी गाइडलाइन: 

    यात्रियों को उड़ान के निर्धारित प्रस्थान के समय से दो घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचना होगा। केवल वेब चेक-इन करने वालों को टर्मिनल भवन में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। केवल एक चेक-इन बैग को अनुमति दी जाएगी और एयरलाइंस उड़ानों में कोई भोजन सेवाएं प्रदान नहीं की जाएगी। उड़ान के लिए बोर्डिंग प्रस्थान से 60 मिनट पहले शुरू होगी और प्रस्थान से 20 मिनट पहले बोर्डिंग गेट बंद हो जाएगा।

    इस दौरान सभी यात्रियों को फेस मास्क और सेनिटाइजर की बोतल साथ रखनी होगी। पानी की बोतलें गैलरी एरिया या सीटों पर दी जाएंगी। एक सेल्फ डिक्लेरेशन या आरोग्य सेतु ऐप की मदद से यात्रियों के कोरोना के लक्षणों से मुक्त होने का पता लगाया जाएगा। आरोग्य सेतु ऐप पर लाल स्टेट्स वाले यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र: 24 घंटे में 4 पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत
    Next Article धनबाद में मिला 7वां कोरोना पॉजिटिव
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में लुढ़का सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version