Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मनोज गुप्ता ने अपने रिश्तेदार को रखवा दिया रांची के साइबर थाना में
    Jharkhand Top News

    मनोज गुप्ता ने अपने रिश्तेदार को रखवा दिया रांची के साइबर थाना में

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। हाल के दिनों में मीडिया की सुर्खियों में आये मनोज गुप्ता की पुलिस विभाग में पहुंच-पैरवी की एक बानगी और सामने आयी है। यह जानकर आपको हैरानी होगी कि उसने रांची के साइबर थाना तक अपनी पहुंच बना ली थी।
    मनोज गुप्ता ने सीआइडी के अधीन चल रहे इस थाने में अपने रिश्तेदार को रखवाने के लिए एक आइपीएस का सहारा लिया। उद्देश्य यह था कि साइबर थाना में दर्ज होनेवाले हर मामले की जानकारी उस तक पहुंचे। आर्थिक अपराध के अधिकांश मामले साइबर थाने में ही दर्ज होते हैं। यहां मनोज गुप्ता के रिश्तेदार युवक सौरव कुमार के रहने से इस थाने की सारी गतिविधि की जानकारी उसे मिल जा रही थी। यहां पर सौरव को अनुबंध पर रखा गया था, यह भी नियम विरुद्ध है। अनुबंध पर नौकरी देने के लिए संबंधित विभाग को अखबारों में इश्तेहार जारी करना पड़ता है। यहां पर किसी को रखने से पहले एक साक्षात्कार बोर्ड का गठन होता है।

    यह बोर्ड अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता और प्रमाण पत्रों की जांच करता है। जैसा कि झारखंड सरकार के दूसरे विभागों में हुआ भी है। सीआइडी ने सरकारी नियम को ताक पर रख कर सौरव को अनुबंध पर बहाल कर दिया था। इसका वेतन किस मद से दिया जा रहा था, इसकी भी जांच शुरू कर दी गयी है। उसके बारे में पता चला है कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका है। वह साइबर थाना में पांच दिन ड्यूटी करता था और दो दिन वह विशेष शाखा के अवैध समानांतर कार्यालय में बैठा रहता था। अब सौरव की भी परेशानी बढ़नेवाली है। फिलहाल उसे नोटिस भेजा गया है कि वह खुद बताये कि उसने किसके माध्यम से साइबर थाने में नौकरी पायी। यह मामला सामने आने पर जब पुलिस के कुछ अधिकारियों ने उसकी खोज-खबर ली, तो पता चला कि फिलहाल वह छत्तीसगढ़ के कोरबा में लॉकडाउन में फंसा हुआ है। झारखंड के अधिकारी इसे भी गोपनीयता भंग करने की कड़ी के रूप में देख रहे हैं।

    Manoj Gupta got his relative placed in the cyber station of Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखिलाड़ियों को अकेले अभ्यास करना होगा
    Next Article खाकी वर्दी पर ये दाग अच्छे नहीं हैं
    azad sipahi desk

      Related Posts

      भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’

      November 14, 2026

      दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन

      November 14, 2026

      रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार

      November 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान की हलक में हाथ डालकर भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप
      • भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’
      • दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन
      • रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
      • खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version