Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची रेड जोन से बाहर, अब मात्र 15 सक्रिय मामले
    Breaking News

    रांची रेड जोन से बाहर, अब मात्र 15 सक्रिय मामले

    azad sipahiBy azad sipahiMay 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • चार और संक्रांमितों ने जीती कोरोना की जंग
    • टीमवर्क और लोगों के सहयोग से मुकाम हासिल किया: डीसी

    रांची। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासों में सफल होते हुए रांची जिला ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। अब रांची जिला रेड जोन से बाहर हो गया है। उपायुक्त राय महिमापत रे ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

    उपायुक्त ने बताया कि रांची जिला अब रेड जोन से बाहर आ गयी है। रांची अब आॅरेंज जोन में है, जो जिला प्रशासन की टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि रेड जोन से आॅरेंज जोन में आना एक मुश्किल पड़ाव है। टीमवर्क और लोगों के सहयोग से हमने यह उपलब्धि पायी है। बताया किस जिले में अब सिर्फ कोरोना के 15 ही एक्टिव केस बचे हैं। शनिवार को चार और संक्रमित ठीक हो गये हैं, जो जल्द ही अपने घर चले जायेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 112 केस में 95 मरीज ठीक हो चुके हैं। रांची जिला राज्य में दो अन्य जिलों के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में चौथे स्थान पर है।

    कोरोना संक्रमण की रोकथाम में जिला की अन्य उपलब्धियों के बारे में बताते हुए उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि एक्टिव केसेस पर लैक आॅफ पॉपुलेशन के मामले में झारखंड पांचवें स्थान पर है, जबकि पॉजिटिविटी रेट के मामले में जिला पूरे राज्य में छठे स्थान पर है। रांची जिला का केस पॉजिटिविटी रेट 1.18 प्रतिशत है।

    रांची जिला का डबलिंग रेट राज्य से भी बेहतर

    कोरोना संक्रमण की डबलिंग रेट के मामले में रांची जिला का प्रतिशत राज्य से भी बेहतर है। कुछ दिन पहले रांची जिला में डबलिंग रेट 3.5 प्रतिशत था, जो राज्य और देश से भी ज्यादा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों में सार्थक प्रयास की वजह से डबलिंग रेट 57.92 प्रतिशत पहुंच गया है। उपायुक्त ने बताया डबलिंग रेट वह मानक होता है, जिससे पता चलता है कि किस रेट से कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं।

    टेस्टिंग रेट के मामले में भी रांची जिला आगे

    उपायुक्त ने बताया कि टेस्टिंग रेट के मामले में भी रांची जिला आगे है। अब तक रांची जिला में करीब दस हजार टेस्ट किये जा चुके हैं, जो कि देश की औसत जांच दर से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि देश की औसत जांच दर प्रति लाख 205 है, जबकि रांची जिला में यह दर प्रति लाख 285 है। डीसी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के 15 सक्रिय मामले हैं, जिनमें 10 मामले प्रवासी मजदूरों से जुड़े हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब हिंदपीढ़ी में कंटेनमेंट जोन का दायरा होगा छोटा
    Next Article फेम इंडिया के 50 प्रभावशाली भारतीयों की सूची में सीएम हेमंत 12वें स्थान पर
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’

      May 12, 2025

      धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?

      May 12, 2025

      पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version